एनडीए में जुड़वां भाई का फॉर्मूला

Categorized as राजनीति

महागठबंधन की तरह सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में भी सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। वहां भी दोनों बड़ी पार्टियां अपनी सीटें छोड़ने पर राजी हो गई हैं।  पिछली बार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू 115 सीटों पर लडी थी और भाजपा 110 सीटों पर। इस बार दोनों एक एक सौ सीटों पर लडऩे के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि इसके बावजूद समीकरण बैठाना आसान नहीं दिख रहा है क्योंकि चिराग पासवान किसी हाल में 30 से कम सीट पर लड़ने को राजी नहीं हो रहे हैं। वे अपनी पांच लोकसभा सीटों के हिसाब से कम से कम 30 सीट मांग रहे हैं। परंतु कहा जा रहा है कि उनको 25 सीटों पर मानने का प्रयास चल रहा है। इसके अलावा उनको राज्यसभा सीट का वादा किया जा सकता है। अगले साल अप्रैल में उनकी पार्टी को एक राज्यसभा सीट मिल सकती है।

हालांकि भाजपा और जनता दल यू दोनों में इस बात का विरोध हो रहा है क्योंकि एक राज्यसभा सीट का वादा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा से भी किया गया है। वे अभी राज्यसभा में हैं और उनका कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है। सो, अप्रैल में होने वाले दोवार्षिक चुनाव में उनको फिर से राज्यसभा देने का वादा होगा तभी वे सात या आठ सीट पर मानेंगे। बहरहाल, जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा और जनता दल यू जुड़वां भाई की तरह होंगे यानी दोनों एक एक सौ सीट पर लड़ेंगे। बची हुई 43 सीटों में से लोजपा रामविलास को 25 सीटें मिलेंगी। इसके बाद जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 10 या 11 सीट और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को सात या आठ सीटें मिलेंगी। इस फॉर्मूले में एकाध सीट से ज्यादा ऊपर नीचे होने की संभावना नहीं दिख रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo