तेजस्वी किसी भाई, बहन को लड़ाना नहीं चाहते

Categorized as राजनीति

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में उनकी आंखों के सामने जंग छिड़ी है। पहले बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर करना पड़ा तो अब उनको किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य नाराज हैं। इन दोनों की नाराजगी का कारण एक हैं संजय यादव। संजय यादव हरियाणा के रहने वाले हैं और तेजस्वी यादव के मुख्य रणनीतिकार और सलाहकार हैं, जिनके पिछले दिनों रोहिणी ने दोयम दर्जे का रणनीतिकार कहा। जानकार सूत्रों का कहना है कि संजय यादव ने ऐसा वर्चस्व बनाया है कि लालू प्रसाद भी अपने को असहाय मान रहे हैं। अब राजद में लालू प्रसाद की भी नहीं सुनी जाती है। पहले राजद में पंच देवता की पूजा होती थी। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ साथ पार्टी को तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती के यहां माथा टेकना होता था। लेकिन अब राजद में एकेश्वरवाद हो गया है। सबको संजय यादव के दरबार में जाना होता है।

कहा जा रहा है कि संजय यादव ने यह तय किया है कि लालू प्रसाद के परिवार से सिर्फ एक ही सदस्य चुनाव लड़ेगा और वह हैं तेजस्वी यादव। उनकी राघोपुर सीट तय है, जहां से वे विधायक हैं। जब यह सिद्धांत तय हुआ तो तेज प्रताप को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तेजस्वी से मिल कर बात करने का प्रयास किया लेकिन संजय यादव ने यह मुलाकात नहीं होने दी। इसके बाद तेज प्रताप बहुत भड़के और अंत परिणाम यह हुआ कि उनको पार्टी और परिवार से बाहर होना पड़ा। हालांकि उसका तात्कालिक कारण कुछ और था लेकिन असली कारण यह है कि तेजस्वी और संजय नहीं चाहते हैं कि परिवार का कोई और सदस्य चुनाव लड़े।

रोहिणी आचार्य सारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ी थीं और बहुत कम अंतर से हारी थीं। इस बार लालू प्रसाद ने उनके लिए सारण के अलावा शाहाबाद के इलाके में भी एक सीट देख कर रखी थी। लेकिन संजय यादव ने तेजस्वी को समझाया कि परिवार के ज्यादा लोग चुनाव लड़ेंगे तो वंशवाद का आरोप लगेगा। लेकिन असली कारण यह है कि दोनों कोई चैलेंजर नहीं पैदा होने देना चाहते हैं। ध्यान रहे तेजस्वी के ऊपर भी मुकदमा चल रहा है। अगर उनको सजा हुई और भाई, बहन विधायक रहे तो उनमें से किसी को आगे आने से रोका नहीं जा सकेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo