तमिलनाडु में भी कांग्रेस ने मोर्चा खोला

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी जहां भी प्रादेशिक पार्टियों के साथ गठबंधन में है वहां उसने अपने विस्तार के लिए मोर्चा खोल दिया है। बिहार के बाद कांग्रेस ने तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले ज्यादा सीटों की मांग शुरू कर दी है। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़ी है और देश भर में राहुल गांधी की वजह से भाजपा विरोधी माहौल बना है। इसका लाभ पार्टी को मिलना चाहिए। तमिलनाडु कांग्रेस के विधायक एस राजेश कुमार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर लड़ने की मांग की है और साथ ही कहा है कि पार्टी को सरकार में शामिल होना चाहिए।

कांग्रेस विधायक ने कहा है कि राज्य में डीएमके सरकार की बजाय ‘इंडिया’ ब्लॉक की यानी गठबंधन की सरकार होनी चाहिए। गौरतलब है कि 239 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव में 2021 में कांग्रेस सिर्फ 25 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि लोकसभा में डीएमके ने कांग्रेस को 39 में से नौ सीटें दीं लेकिन विधानसभा में डीएमके ज्यादा सीटों पर लड़ती है। 2021 में डीएमके ने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था। असल में तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन में सेकुलर प्रोग्रेसिव अलांयस में 12 पार्टियां हैं। तभी कांग्रेस के लिए ज्यादा सीटों की संभावना नहीं है। कांग्रेस को ज्यादा सीटें तभी मिल सकती हैं, जब डीएमके अपनी कुछ सीटें छोड़ें। इसके लिए एमके स्टालिन किसी कीमत पर तैयार नहीं होंगे। बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस नेता इस नए मोर्चे पर सक्रिय होंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo