राहुल के आरोपों की जांच एसआईटी करेगी

Categorized as राजनीति

पता नहीं राहुल गांधी ने इसके लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहा या उन्होंने खुद ही आगे बढ़ कर ऐलान कर दिया कि आलंद सीट पर वोट में हुई कथित गड़बड़ी की जांच अब एसआईटी करेगी। असल में राहुल गांधी ने 18 सितंबर को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर 6,018 वोट मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए थे। उनका कहना है कि सेंट्रलाइज्ड तरीके  से सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके नाम हटाने के प्रयास किए गए थे। यह सही है कि 6,018 नाम हटाने के प्रयास किए गए थे। लेकिन यह भी सही है कि इनमें से लगभग सभी प्रयास असफल रहे थे। चुनाव आयोग की जांच में नाम हटाने के आवेदनों में से सिर्फ 24 आवेदन सही पाए गए थे और उनके नाम हटा दिए गए थे। उसके बाद बचे हुए 5,994 आवेदनों की जांच चल रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दोनों ने आरोप लगाया कि इन आवेदनों की जांच कर्नाटक की सीआईडी कर रही है लेकिन चुनाव आयोग उसके साथ सहयोग नहीं कर रहा है और 18 महीने से उससे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जो नहीं दिया जा रहा है। ध्यान रहे सीआईडी की वह जांच चुनाव आयोग की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर हो रही है, जिसमें आयोग ने शुरू में कुछ दस्तावेज दिए। अब सवाल है कि जिस मामले की जांच सीआईडी पहले से कर रही है, उसकी जांच के लिए अलग से एसआईटी बनाने का क्या मतलब है? दूसरा सवाल है कि अगर चुनाव आयोग 18 महीने से सीआईडी के मांगे गए दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा रहा है तो वह एसआईटी के कहने से क्यों दस्तावेज दे देगा? राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग से कहा कि वह सीआईडी को जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए। तो कांग्रेस को इस बात के लिए दबाव बनाना चाहिए लेकिन उलटे सिद्धारमैया सरकार ने एक चलती हुई जांच के बीच में एसआईटी बना कर उसकी जांच को और उलझा दिया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo