नीतीश का युवाओं और महिलाओं पर फोकस

Categorized as राजनीति

बिहार के मुख्यमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने की अपनी योजनाओं के लिए जाने जाते हैं। वे देश के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी का आरक्षण दिया। स्कूल जाने वाली बच्चियों के लिए साइकिल और पोशाक की उनकी योजना ने लाखों युवा लड़कियों का भविष्य संवारा। कुछ दिन पहले उन्होंने सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण स्थानीय महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया। लेकिन अब वे इससे आगे निकल कर महिलाओं और युवाओं के बीच नकद पैसे बांट रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के हाथ में सीधे नकदी पहुंचाने की कई योजनाओं का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेरोजगारी भत्ते के तौर पर युवाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का ऐलान किया है। ग्रेजुएट बेरोजगारों को दो साल तक हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 12वीं पास करने के बाद जो युवक कहीं काम नहीं कर रहे हैं उनको भी एक हजार रुपया महीना दिया जाएगा। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा हुई है, जिसकी पहली किस्त नवरात्री के पहले दिन यानी 22 सितंबर को महिलाओं के खाते मे ट्रांसफर होगी। इसमें हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपए की मदद दी जाएगी, जो उन्हें वापस नहीं करनी है। उनसे उद्यम की योजना का प्रस्ताव मांगा गया है, जो स्वीकार हुआ तो उनको दो लाख रुपए की अतिरिक्त मदद मिलेगी। युवाओं और महिलाओं के अलावा अलग अलग समूहों के लिए हर दिन नई योजना घोषित हो रही है। रविवार को मुख्यमंत्री ने विकास मित्रों को टैबलेट के लिए 25 हजार और शिक्षा सेवकों को स्मार्ट फोन के लिए 10 हजार देने का ऐलान किया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo