राहुल की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस किसलिए थी?

Categorized as राजनीति

यह बड़ा सवाल है कि राहुल गांधी ने गुरुवार, 18 सितंबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस किसलिए रखी थी? क्या वे ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने वाले थे, जिसकी उन्होंने कई दिन पहले चेतावनी दी थी या जो किसी वही करने वाले थे? राहुल ने खुद कहा कि यह हाइड्रोजन बम की तैयारी है। उसमें समय लगेगा। कांग्रेस के नेता भी यही कह रहे हैं कि राहुल गांधी को कर्नाटक की आलंद और महाराष्ट्र की रजुरा सीट पर हुई गड़बड़ी के बारे में जानकारी देनी थी। लेकिन असल में ऐसा नहीं था। असल में राहुल गांधी अपना कथित ‘हाइड्रोजन बम’ ही फोड़ने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर उसे टाला गया। तभी यह भी गफलत हुई कि प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 बजे होगी या 11 बजे। पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 बजे होने वाली थी और उसके बाद राहुल गांधी को गुजरात जाना था। लेकिन बाद में इसका समय एक घंटे आगे किया गया और प्रेस कॉन्फ्रेंस 11 बजे हुई और संभवतः इस वजह से उनका गुजरात जाने का कार्यक्रम टला। हालांकि पार्टी की ओर से कहा गया कि मौसम खराब होने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर सकता था इसलिए कार्यक्रम टला। परंतु गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से किसी उड़ान के मौसम की वजह से देरी होने या रद्द होने की खबर नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी और मुद्दे पर होनी थी लेकिन ऐन मौके पर इसमें बदलाव होने का एक  प्रमाण यह भी है कि राहुल गांधी ने जिस आलंद सीट के बारे में जानकारी दी वह ढाई साल पुराना मामला है और उसमें राहुल के कहने के लिए कुछ भी नया नहीं था। इसमें न कुछ नया था और न बहुत गंभीर था। अगर यहल बहुत गंभीर मामला होता तो राहुल गांधी सात अगस्त की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को भी उठाते क्योंकि उस दिन वे कर्नाटक की महादेवपुरा सीट के बारे में बता रहे थे। आलंद भी कर्नाटक का ही एक विधानसभा क्षेत्र है इसलिए दोनों के बारे में एक साथ कहा जा सकता था। उस दिन राहुल ने इसका जिक्र नहीं किया और रजुरा सीट का भी जिक्र नहीं किया।

राहुल गांधी की टीम को भी पता था कि आलंद में छह हजार से कुछ ज्यादा फॉर्म सात जमा करके नाम कटवाने की कोशिश हुई थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी और बीएलओ के फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद सिर्फ 24 नाम कटे थे। खुद चुनाव आयोग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसकी जांच कर्नाटक सीआईडी कर रही है। कुछ दिन पहले ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया था कि 24 नाम कटे थे और 5,994 आवेदन गलत मिले थे, जिसकी जांच सीआईडी कर रही है। सीआईडी की जांच में पता चला था कि जिन नंबरों का इस्तेमाल किया गया था वह महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के लोगों का था, जिनको इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। ये सारी बातें पब्लिक डोमेन में थीं। तभी इतनी हाइप बना कर ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस तो नहीं होनी थी। ध्यान रहे कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सोशल मीडिया में पेटी बांध लेने की अपील की थी। कहा जा रहा है कि कथित ‘हाइड्रोजन बम’ को लेकर राहुल की टीम आश्वस्त नहीं है। सारे आंकड़े बार बार चेक किए जा रहे हैं। किसी को पता नहीं है कि राहुल गांधी किस सीट की गड़बड़ी बताएंगे। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा कि वह सीट वाराणसी की हो सकती है। लेकिन वहां समस्या यह ह  कि अंतिम मतदाता सूची मिलने के बाद किसी भी पार्टी के किसी नेता या पदाधिकारी ने किसी सीट पर किसी भी नाम को लेकर आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। तभी मामले में देरी हो रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo