कांग्रेस को ‘जेन जी’ ने हरवा दिया

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी ने अपने एजेंडे को लेकर आखिरी दांव चला है। उन्होंने अब कहा है कि ‘जेन जी’ यानी 13 से 28 साल की उम्र के युवा संविधान बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी रोकेंगे। उन्होंने इस बात पर बहुत जोर दिया। राहुल ने 18 सितंबर की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार बार कहा कि युवा जान जाएंगे कि वोट चोरी हो रही है तो वे बरदाश्त नहीं करेंगे। साफ दिख रहा था कि वे युवाओं को गुस्सा दिलाना चाहते थे। लेकिन मुश्किल यह है कि देश की राजनीति में विचारधारा और उससे भी ज्यादा धर्म के आधार पर विभाजन इतना गहरा हो गया है कि युवा जाति और धर्म से आगे कुछ नहीं देख रहे हैं। तभी राहुल गांधी की अपील की दिल्ली के युवाओं पर कोई असर नहीं हुआ।

राहुल गांधी ने गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं को लेकर बहुत कुछ कहा। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव हुआ, जिसमें युवाओं ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को वोट कर दिया। डूसू  के सेंट्रल पैनल के चार पदों में से कांग्रेस को सिर्फ एक उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली और वह भी कम अंतर वाली, जबकि बाकी तीन सीटों पर उसके उम्मीदवार भारी अंतर से हारे। अध्यक्ष की हार का अंतर 50 फीसदी से ज्यादा वोट का था। यह विशुद्ध रूप से ‘जेन जी’ का जनादेश था। हालांकि वहां भी कांग्रेस के नेता वोट चोरी के आरोप लगाने लगे हैं। लेकिन असली कारण अलग है। असली कारण कांग्रेस संगठन की कमजोरी है और नेताओं की आपसी लड़ाई भी एक कारण है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo