प्रियंका के 12 दिन के वायनाड दौरे का मतलब

Categorized as राजनीति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं और यह कोई साधारण दौरा नहीं है। प्रियंका 12 दिन के दौरे पर गई हैं। आमतौर पर बड़े नेता और उसमें भी नेता अगर नेहरू गांधी परिवार का हो तो वह अपने चुनाव क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं देता है। पिछले एक साल से ज्यादा समय में राहुल गांधी छह बार रायबरेली गए हैं और वह भी एक एक दिन के लिए। सिर्फ एक बार या दो बार वे दो दिन के लिए गए। लेकिन प्रियंका 12 दिन के लिए गई हैं। वे आठ दिन से अपने चुनाव क्षेत्र में हैं और 24 सितंबर तक रहने वाली हैं।

इससे भी खास बात यह है कि सोनिया और राहुल गांधी भी उनके क्षेत्र में पहुंचे हैं। 19 सितंबर को सोनिया गांधी ने प्रियंका के साथ कुछ लोगों से मुलाकात की। सबसे हैरानी की बात है कि जिला कांग्रेस कमेटी को इस यात्रा से दूर रखा गया है। जिला कमेटी कोई भी कार्यक्रम नहीं बना रही है। प्रियंका को जिससे मिलना है उससे मुलाकात उनकी अपनी टीम तय कर रही है। कहा जा रहा है कि वायनाड की जिला कमेटी के आपसी झगड़े की वजह से प्रियंका ने एक समानांतर सिस्टम विकसित किया है। यह भी कहा जा रहा है कि लगभग सभी जिलों में इसी तरह का हाल है। अगले साल राज्य में चुनाव हैं और इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए करो या मरो वाला है। लगातार 10 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। प्रियंका  उस चुनाव के लिहाज से भी तैयार कर रही हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo