कांग्रेस का दबाव डालने का एक और दांव

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पाटी बिहार में भाजपा से नहीं, बल्कि अपनी सहयोगी पार्टियों से लड़ रही है। खासतौर से कांग्रेस की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव से दिख रही है। एक तरफ कांग्रेस के नेता बिहार में राजद से अलग यात्रा निकाल रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस 70 सीटें लेने का दबाव भी बनाए हुए है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने पटना में कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्लुसी की बैठक करने का फैसला किया है। कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक 24 सितंबर को होगी। पटना में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस की इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित देश भर के सारे बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों सहित प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय पदाधिकारी इसमें मौजूद रहेंगे।

यह एक तरह से कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समय भी कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया था। राहुल गांधी महागठबंधन के सबसे बड़े नेता के तौर पर यात्रा में मौजूद थे और कांग्रेस ने सभी राज्यों के सहयोगी दलों के नेताओं को बुलाया। एमके स्टालिन से लेकर अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन सब शामिल हुए। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य नेता तो मौजूद रहे ही। कार्यसमिति की बैठक में भी कांग्रेस यही दांव आजमा रही है। राजद को यह बात समझ में आ रही है। उसके एक नेता का कहना है कि कांग्रेस सीट बंटवारे तक इस तरह के ग्रैंड इवेंट्स करती रहेगी। उनका कहना है कि कांग्रेस यह झांकी इसलिए दिखा रही है ताकि ज्यादा सीटें ले सके। कांग्रेस को अच्छी सीटें भी चाहिए और संख्या भी ज्यादा चाहिए। यह संभव नहीं है। कांग्रेस को पिछली बार लड़ी 70 में से कम से कम 15 सीटें हर हाल में छोड़नी होंगी। उसके बगैर मुकेश सहनी को एडजस्ट नहीं किया जा सकेगा। सहनी महागठबंधन का अतिपिछड़ा चेहरा हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo