बिना राज्य कमेटी के कांग्रेस का टिकट बंटवारा

Categorized as राजनीति

घोड़े के आगे बग्घी लगाना एक मुहावरा है, लेकिन कांग्रेस ने इसे असल में करके दिखाया है। कांग्रेस पार्टी ने बिहार में सीट बंटवारे की बैठक से पहले स्क्रीनिंग कमेटी यानी छंटनी समिति की बैठक कर ली है। कांग्रेस ने अजय माकन को इस छंटनी समिति का अध्यक्ष बनाया था। वे पिछले महीने 13 अगस्त को पटना पहुंचे थे और कांग्रेस की टिकट के दावेदारों का इंटरव्यू किया था। स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक पिछले हफ्ते होने वाली थी, लेकिन उसे टाल दिया गया है। वह बैठक दिल्ली में होने वाली थी। सोचें, स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई तो राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा भी शुरू नहीं हुई थी।

तभी कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों को भीड़ लाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक कर ली और अब दूसरी बैठक नहीं कर रही है क्योंकि उसे पता नहीं है कि कौन कौन सी सीटें मिलेंगी। कांग्रेस की बिहार में दुर्दशा यह है कि पार्टी के पास पिछले करीब सात साल से राज्य की कमेटी नहीं है। जनता दल यू में जाने से पहले अशोक चौधरी ने जो कमेटी बनाई थी वह आखिरी कमेटी थी। उसके बाद मदन मोहन झा और अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष बने लेकिन कमेटी नहीं बना पाए। मौजूदा अध्यक्ष राजेश राम भी कमेटी नहीं बना पाए हैं। यहां तक कि प्रदेश चुनाव समिति भी नहीं है। सोचें, बिना प्रदेश चुनाव समिति के कांग्रेस ने टिकटों के लिए छंटनी समिति की बैठक कर ली!


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo