‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को फेल करते दिल्ली वाले

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े धूमधड़ाके से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का अभियान शुरू किया था। हरियाणा से इसे शुरू किया गया था क्योंकि वहां लिंग अनुपात सबसे खराब था। हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इसकी शुरुआत के मौके पर मौजूद थीं। लेकिन करीब एक दशक बाद लिंग अनुपात में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। उलटे राजधानी दिल्ली में लिंग अनुपात लगातार गिरता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में एक हजार लड़कों पर सिर्फ 920 लड़कियां पैदा हो रही हैं। पिछले चार साल से लगातार लिंग अनुपात गिर रहा है। पिछले साल यह संख्या 922 थी और उससे पहले 2023 में यह संख्या 929 थी।

आर्थिक व जनसांख्यिकी महानिदेशालय और दिल्ली के जन्म व मृत्यु के महापंजीयक कार्यालय की ओर से यह रिपोर्ट जारी की गई है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि लिंग परीक्षण करा कर कन्या भ्रूण हत्या में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से लिंग अनुपात कम हो रहा है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अपेक्षाकृत कम पढ़ी लिखी महिलाएं, ज्यादा बच्चों को जन्म दे रही हैं। जिन घरों में महिलाओं की शिक्षा बेहतर है वहां जनसंख्या दर में कमी आई है। इसका मतलब है कि बेढ़ी को पढ़ाने और बेटी बचाने दोनों ही मामलों में राजधानी दिल्ली विफल रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo