रूड़ी क्या अब भाजपा के काम आएंगे?

Categorized as राजनीति

बिहार की सारण लोकसभा सीट से सांसद राजीव प्रताप रूड़ी अब राजपूतों के संभवतः सबसे बड़े नेता हो गए हैं और उनका असर पूरे देश में फैल गया है। वे खुल कर राजपूतों और सवर्णों की बात कर रहे हैं। बिहार में तो उन्होंने बहुत स्पष्ट शब्दों में 10 फीसदी अगड़ों की राजनीति करने का ऐलान किया। तभी यह चर्चा सोशल मीडिया में शुरू हो गई है एक रणनीति के तहत कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में रूड़ी के खिलाफ भाजपा के एक पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को उतारा गया और रूड़ी को इतना बड़ा बनाया गया। अब जबकि उनका कद बहुत बड़ा हो गया है तो वे भाजपा के ज्यादा काम आएंगे। अब उनको कहीं अच्छी जगह देकर भाजपा राजपूतों की नाराजगी दूर कर सकती है।

हालांकि, यह भी हो सकता है कि यह थ्योरी इसलिए प्रचारित कराई जा रही हो ताकि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व खास कर अमित शाह के कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में रूड़ी के हाथों हार जाने का मैसेज समाप्त किया जा सके। यह मैसेज बनवाया जाए कि जो हुआ वह भाजपा नेतृत्व की मर्जी और उसकी रणनीति से हुआ। बहरहाल, जो हो अभी स्थिति यह है कि रूड़ी राजपूत गर्व का प्रतीक बने हैं। वे जहां जा रहे हैं वहां बड़ी संख्या में राजपूत समाज के नौजवान इकट्ठा हो रहे हैं और ‘जय सांगा’ के नारे लगा रहे हैं। अगर भाजपा ठीक से हैंडल करे तो रूड़ी की इस नई पहचान का फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकती है। बिहार चुनाव में भी उनका इस्तेमाल हो सकता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo