पतंजलि वाले बालकृष्ण का नया विवाद

Categorized as राजनीति

ऐसा लगता है कि पतंजलि समूह और विवादों का नाता कभी खत्म नहीं होगा। अलग अलग तरह के विवाद हमेशा चलते रहते हैं, जिनमें से एक विवाद कम कीमत पर सरकारी संपत्ति हस्तांतरित करने का होता है। इसी से जुड़ा नया विवाद बालकृष्ण की तीन कंपनियों का है। हालांकि उत्तराखंड सरकार कह रही है कि सब कुछ नियम के मुताबिक हुआ है लेकिन मीडिया में आई खबरों के कारण विपक्ष को एक मुद्दा मिल गया है। मामला तीन साल पहले का है, जब उत्तराखंड सरकार ने राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को प्रोजेक्ट करने का एक टेंडर निकाला था। यह टेंडर उत्तराखंड टूरिज्म की संपत्ति जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट के लिए था। यह इलाका पहले से विकसित मसूरी से लगता हुआ है।

यह एस्टेट 142 एकड़ में फैला है और इसके साथ पार्किंग है, पाथवेज बने हुए हैं, एक हेलीपैड है, लकड़ी की बने पांच मकान हैं, दो म्यूजियम, एक कैफे और एक ऑब्जर्वेटरी है।  यह सब कुछ एक साथ देने का टेंडर निकला था। यह सब कुछ एक करोड़ रुपए साल की मामूली दर पर दी जानी थी। खबर के मुताबिक इस टेंडर में बोली लगाने वाली तीनों कंपनियां बालकृष्ण की थीं, जिसमें से एक कंपनी ने बोली जीती। कंपनी को जुलाई 2023 में यह एस्टेट मिल गया, जिसके बाद वहां कारोबार शुरू हो गया। टेंडर जीतने के बाद एक साल के अंदर इसे हासिल करने वाली कंपनी राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर का राजस्व आठ गुना बढ़ कर 9.82 करोड़ रुपए का हो गया। उससे पहले कंपनी का सालाना राजस्व 1.17 करोड़ का था। इस पर विवाद तो छिड़ा है लेकिन यह भी सवाल है कि दो साल के बाद आखिर किसकी नजर इस पर गई, जो यह खबर लीक हुई?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo