वाजपेयी के 75 साल बनाम मोदी के 75 साल

Categorized as राजनीति

य़ह संयोग है कि भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जिस समय 75 साल के हुए उस समय वे प्रधानमंत्री पद पर आसीन थे और दूसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 75 साल के हो रहे हैं तो पद पर आसीन हैं। अटल बिहारी वाजपेयी का 75वां जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया था और मोदी का 75वां जन्मदिन भी धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। दोनों में फर्क यह है कि वाजपेयी का 75वां जन्मदिन मनाने की जिम्मेदारी पार्टी के कुछ गिने चुने नेताओं के ऊपर थी और उनका परिवार इसमें शामिल था, जबकि मोदी का 75वां जन्मदिन पूरी पार्टी और केंद्र से लेकर राज्यों की सरकारें तक मनाने की तैयारी कर रही हैं।

दोनों में कार्यक्रम लगभग एक जैसे हो रहे हैं। वाजपेयी के 75वें जन्मदिन में जगह जगह रक्तदान शिविर लगे थे और उनके जीवन व उपलब्धियों पर रेडियो से लेकर टेलीविजन और अखबारों में चर्चा हुई थी। उनके ऊपर लेख लिखे गए थे। यह सब मोदी के जन्मदिन पर भी होगा। लेकिन मोदी के जन्मदिन पर और भी कई चीजें हो रही हैं। जैसे दिल्ली सरकार तीन हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत कर रही है। दूसरी राज्य सरकारें भी इसकी तैयारी कर रही हैं। पूरे पखवाड़े यानी दो हफ्ते तक जन्मदिन से जुड़े समारोह चलेंगे। वाजपेयी के समय प्रमोद महाजन और विजय गोयल उनके परिवार के साथ मिल कर आयोजन कर रहे थे और अभी सरकार आयोजन कर रही है। उस समय आयोजन को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे और विपक्ष के नेताओं ने इसके खिलाफ अखबारों में लेख भी लिखे थे। इस बार शायद ऐसा नहीं हो पाएगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo