बिहार में कांग्रेस अच्छी सीटें चाहती है

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने धीरे धीरे अपने पत्ते खोलने शुरू कर  दिए हैं। दिल्ली में दो दिन हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह पिछली बार लड़ी 70 सीटों में ज्यादा समझौता करने के मूड में नहीं है। और दूसरी बात उसने यह साफ कर दी है कि उसे इस बार अच्छी सीटें चाहिएं। पार्टी के बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा है कि हर राज्य में अच्छी और बुरी सीटें होती हैं। यह सही है कि पार्टियों के जातीय समीकरण के हिसाब से कुछ सीटें अच्छी मानी जाती हैं और कुछ मुश्किल मानी जाती हैं, जबकि कुछ सीटें बहुत बुरी होती हैं, जिन पर कोई पार्टी दशकों से नहीं जीत रही होती है।

कृष्णा अल्लावरू ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस संख्या बढ़ाने के लिए बुरी सीटों पर नहीं लड़ेगी। ध्यान रहे बिहार के उत्तरी और पश्चिम हिस्से में भाजपा और एनडीए का मजबूत आधार है। उधर कांग्रेस कम सीटें चाहती है। वह मध्य व दक्षिण बिहार और सीमांचल के इलाके में ज्यादा सीट चाहती है। पूर्वी और सीमांचल के इलाके में उसके दो सांसद जीते हैं। इस इलाके में मुस्लिम और यादव का समीकरण बहुत मजबूत है। वहां कांग्रेस के पास पप्पू यादव भी हैं, जो निर्दलीय सांसद हैं। इस तरह उसके तीन सांसद इसी इलाके से हैं। इसी तरह शाहाबाद और भोजपुर के इलाके में भाजपा सासाराम की सीट जीती है। इस इलाके में पिछले तीन चुनाव से भाजपा और जदयू को नुकसान हो रहा है तो कांग्रेस इस इलाके में भी ज्यादा सीट चाहती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने सभी 243 सीटों पर आवेदन मंगाए हैं। उसे दो हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इनमें से वह मजबूत उम्मीदवार छांट रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo