कांग्रेस 70 सीटें लेने पर अड़ी है

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ ब्लॉक, जिसे बिहार महागठबंधन कहते हैं, उसकी पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। उससे पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कर रही है और मंगलवार को तो दिल्ली में चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुला ली है। हालांकि बाद में कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नहीं हुई है लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बिहार के नेताओं के साथ सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया। इस बैठक में शामिल एक जानकार नेता ने कहा कि पार्टी अभी तक 70 सीटों पर अड़ी हुई है। गौरतलब है कि कांग्रेस पिछले चुनाव में 70 सीटों पर लड़ी थी लेकिन सिर्फ 19 जीत पाई थी।

राजद का कहना है कि पिछली बार मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी गठबंधन में नहीं थी। इसके अलावा पशुपति पारस और हेमंत सोरेन की पार्टी को भी जोड़ा गया है। राजद की ओर से यह भी कहा गया है कि कांग्रेस ने 70 सीटें लड़ कर सिर्फ 19 जीती। इसके जवाब में कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा में उसने नौ सीटों पर लड़ा और तीन जीती और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर लगा कर लड़े। यानी 10  में से चार सीट कांग्रेस जीती, जबकि राजद 27 में से चार जीती। कांग्रेस ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई वोटर अधिकार यात्रा से जमीनी स्तर पर माहौल बदला है। अगर कांग्रेस 55 सीटों तक नहीं आती है तो महागठबंधन में सीट बंटवारा मुश्किल होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo