राहुल की विदेश यात्रा की टाइमिंग

Categorized as राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उप राष्ट्रपति के चुनाव में वोट डाला। कांग्रेस के बड़े नेताओं में सबसे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा वोट डालने पहुंचीं। उसी समय मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वोट डाला और थोड़ी देर बाद सोनिया गांधी ने वोट डाला। सबसे बाद में राहुल गांधी वोट डालने पहुंचे। उनके वोट डालने पर संशय जताया जा रहा था क्योंकि वे पिछले कुछ दिनों से छुट्टी मना रहे थे। असल में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा करके लौटने के बाद वे छुट्टी मनाने चले गए थे। उनकी छुट्टी मनाने की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। वे स्कूटी चला रहे थे तो एक तस्वीर में बरमूडा पहने हुए बिना सुरक्षा के लोगों की भीड़ में खड़े थे। कहा जा रहा था कि वे मलेशिया में थे और सोमवार की रात को साढ़े 10 बजे के करीब लौटे।

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे वोट डालने पहुंचे थे। कोई भी नेता छुट्टी मनाने जाए इसमें कोई आपत्ति नहीं हो सकती है। लेकिन छुट्टी पर जाने की टाइमिंग का खास महत्व होता है। राहुल गांधी हमेशा गलत टाइम चुनते हैं। इस बार वे बिहार से लौटे तो उनको पता था कि उप राष्ट्रपति का चुनाव होना है। चुनाव प्रतीकात्मक ही है लेकिन विपक्षी गठबंधन को एकजुट रख कर विपक्ष को एक बड़ा संदेश देना था। इस बीच सांसदों की ट्रेनिंग होनी थी, मॉक वोटिंग होनी थी लेकिन  राहुल इन सबसे नदारद रहे। एनडीए के सांसदों के दो दिन के ट्रेनिंग सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए। कांग्रेस की मॉक पोलिंग में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। जिस समय दिल्ली में यह सब  हो रहा था उसी समय राहुल गांधी की छुट्टी मनाने की तस्वीरें आ रही थीं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo