अमेरिका में भारत के लॉबिस्ट की चर्चा

Categorized as राजनीति

अमेरिका में दलाली को कानूनी मान्यता प्राप्त है। वहां लॉबिस्ट होते हैं, जो कांग्रेस की लॉबी में बैठते हैं और अलग अलग हित समूहों के लिए लॉबिंग करते हैं। दुनिया भर के देश इनकी  सेवा लेते हैं। इसके लिए ये लॉबिस्ट बड़ी रकम लेते हैं और उस रकम में से एक हिस्सा अमेरिका की पार्टियों को चंदा देते हैं या पार्टियों के नेताओं के चुनाव में खर्च करते हैं। ऐसे ही एक लॉबिस्ट हैं जेसन मिलर, जिनकी सेवा भारत ने ली है। भारत ने अप्रैल में जेसन मिलर को करीब 15 करोड़ रुपए सालाना पर नियुक्त किया। वे भारत के लिए लॉबिंग क र रहे हैं। उनके अलावा भी एक बड़ी लॉबिंग कंपनी भारत के लिए काम कर रही है। हालांकि पिछले दिनों खबर आई थी कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान लॉबिंग पर ज्यादा खर्च कर रहा है और उसने बेहतर कंपनियों की सेवा ली है।

बहरहाल, पिछले दिनों भारत के लॉबिस्ट जेसन मिलर ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। पहले भी लॉबिस्ट की मुलाकात होती रहती होगी लेकिन इसकी खास बात यह रही कि इस मुलाकात की तस्वीरें जारी की गईं। जेसन मिलर ने खुद सोशल मीडिया में तस्वीरें जारी कीं और बताया कि राष्ट्रपति सहित व्हाइट हाउस के अनेक लोगों से मुलाकात हुई। यह ठीक उस समय की बात है, जब ट्रंप ने भारत के प्रति सुर बदले। पता नहीं इस मुलाकात का उसमें कितना हाथ था लेकिन भारत में कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के इकोसिस्टम ने इसका प्रचार शुरू कर दिया है कि उस लॉबिस्ट के कारण भारत के प्रति ट्रंप का नजरिया बदला है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo