तेजस्वी निकल रहे हैं यात्रा पर 15 से

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा करने के बाद अब तेजस्वी यादव अकेले यात्रा पर निकल रहे हैं। उन्होंने इस बारे में न तो कांग्रेस से बात की और न बाकी सहयोगी पार्टियों से और 15 सितंबर से बिहार की यात्रा का ऐलान कर दिया। इससे कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट की पार्टियां परेशान हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी की पार्टी वोटर अधिकार यात्रा में ज्यादा तवज्जो नहीं मिलने से परेशान है। वह यात्रा पूरी तरह से कांग्रेस की हो गई थी। यात्रा के दौरान चारों तरफ कांग्रेस के झंडे दिखते थे। इसके अलावा यात्रा समापन के बाद कांग्रेस की ओर से ज्यादा सीटों के लिए दबाव बनाया जाने लगा है। कांग्रेस ने पप्पू यादव को भी पूरा महत्व दिया, जिनसे राजद को समस्या है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पिछली बार 70 सीटों पर लड़ी थी और इस बार भी कम से कम 60 सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस के नेता अनौपचारिक बातचीत में कह रहे हैं कि अगर बहुत समझौता हुआ तब भी कांग्रेस 55 से कम सीट नहीं लेगी। तेजस्वी यादव इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस बार उनको मुकेश सहनी की पार्टी को भी एडजस्ट करना है और सीपीआई माले को भी पहले से ज्यादा सीटें देनी हैं। राजद पिछली बार 144 सीटों पर लड़ी थी उसमें तेजस्वी ज्यादा सीट छोड़ने की जोखिम नहीं ले सकते हैं। तभी उन्होंने भी सहयोगी पार्टियों खास कर कांग्रेस पर दबाव बनाने का फैसला किया है। अब तेजस्वी यादव यात्रा पर निकलेंगे तो राजद की ताकत दिखेगी, उसके झंडे लहराएंगे, उसके उम्मीदवार सड़कों पर दिखेंगे। इसके बाद राजद के नेता मान रहे हैं कि कांग्रेस की मोलभाव की ताकत कम होगी। ‘इंडिया’ ब्लॉक यानी महागठबंधन में इस तरह जोर आजमाइश चल रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo