चिराग परेशान हैं पर क्या एनडीए छोड़ सकते है?

Categorized as राजनीति

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान बिना मतलब के परेशान हैं। असल में दिल्ली की अंग्रेजी मीडिया ने, मुंबई की कॉरपोरेट, फिल्मी जमात ने और मां की साइड की पंजाबी लॉबी ने उनमें ऐसी हवा भर दी है कि वे बिना अपनी जमीनी ताकत का अंदाजा  लगाए अपने को बिहार के मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानने लगे हैं। वे एक साल से ज्यादा समय से केंद्रीय मंत्री हैं लेकिन बिहार में उनके मंत्रालय ने एक रुपए का काम नहीं कराया है। लेकिन वे बिहार में घूम कर बिहार बदलने, विकास करने और पलायन रोकने के दावे कर रहे हैं। प्रशांत किशोर अपने कारणों से उनमें हवा भर रहे हैं। उनको लग रहा है कि अगर किसी तरह से चिराग एनडीए से अलग हो जाएं तो दो चार प्रतिशत वोट काट लेंगे, जिससे जन सुराज को फायदा हो सकता है। हालांकि उसका ज्यादा राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को होगा।

असल में चिराग पासवान की सारी राजनीति दबाव डाल कर ज्यादा सीटें हासिल करने की है, जो एनडीए में संभव नहीं है। एनडीए में 243 सीटों का बंटवारा इस अंदाज में होगा कि चिराग को 25 के आसपास ही सीटें मिलेंगी। उनके बहनोई और जमुई के सांसद अरुण भारती ने कहा है कि लोजपा पिछली बार 135 सीटों पर लड़ी थी और उससे पहले एनडीए  में 43 सीटों पर लड़ी थी तो उसे इसके बीच की संख्या में सीटें चाहिएं। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोजपा इकलौती पार्टी है, जिसने अकेले लड़ने का साहस दिखाया। लेकिन वे भूल गए कि वह साहस भाजपा के दम पर दिखाया गया था और उनका सिर्फ एक विधायक जीता था वह भी बाद में जदयू में चला गया। अगर चिराग 40 सीट की पोजिशनिंग कर रहे हैं तो वह संभव नहीं है। तभी सवाल है कि क्या वे एनडीए से अलग हो सकते हैं? अभी वे कैबिनेट  मंत्री हैं। अगर एनडीए से अलग होंगे तो मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा। उसके बाद उनकी पार्टी पर खतरा मंडराएगा। अगर वे भाजपा की मर्जी के बगैर एनडीए से अलग होते हैं तो पार्टी के तीन सांसद टूट सकते हैं। इसलिए ऐसा लग रहा है कि तमाम पोजिशनिंग के बाद वे जितनी सीटें मिलेंगी, उतनी लेकर लड़ेंगे। उनका ज्यादा दबाव सीटों की संख्या की बजाय अच्छी सीटें हासिल करने के लिए है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo