सलमान खुर्शीद को लेकर कांग्रेस की चिंता

Categorized as राजनीति

पिछले दिनों आनंद शर्मा ने कांग्रेस के विदेश मामले के प्रकोष्ठ का जिम्मा छोड़ा तो उनकी जगह सलमान खुर्शीद को उसका प्रभारी बनाया गया। लेकिन क्या सलमान खुर्शीद भी उसी रास्ते पर नहीं हैं, जिस रास्ते पर चलने की वजह से आनंद शर्मा या मनीष तिवारी कांग्रेस नेताओं को खटक रहे हैं? आखिर सलमान खुर्शीद भी पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पक्ष रखने के लिए दुनिया के देशों में भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिमंडल का हिस्सा बने थे। विदेश जाकर उन्होंने जो बयान दिए थे उन पर कांग्रेस नेताओं ने खूब आपत्ति भी जताई थी।

सलमान खुर्शीद ने विदेश में जो बयान दिए उन पर कांग्रेस की ओर से इतना हमला किया गया कि उनको दुखी होकर यह कहना पड़ा कि क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है। उन्होंने कांग्रेस के ट्रोल्स को देशद्रोही बताया। इसके बावजूद उनको आनंद शर्मा की जगह विदेश मामलों के प्रकोष्ठ का जिम्मा मिला है और इस बीच उन्होंने एक लेख लिख कर अमेरिकी टैरिफ को भारत के लिए अवसर बता दिया है। अंग्रेजी के एक अखबार में छपे लेख में सलमान खुर्शीद के साथ एक और लेखक का नाम है। लेकिन मुख्य लेखक सलमान खुर्शीद ही हैं। अब सोचें, कांग्रेस पार्टी अमेरिकी टैरिफ को लेकर सरकार को घेर रही है और उसे विदेश नीति की विफलता बता रही है तो कांग्रेस का विदेश विभाग संभाल रहे सलमान खुर्शीद उसे भारत के लिए अवसर बता रहे हैं!


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo