इस बार कम चरण में बिहार चुनाव!

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार कम चरणों का हो सकता है। पिछली बार विधानसभा  चुनाव तीन चरण में हुए थे। पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान 28 अक्टूबर 2020 को हुआ था। दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 और तीसरे चरण में सात नवंबर को बची हुई 78 सीटों पर मतदान हुआ था और 10 नवंबर को नतीजे आए थे। इस बार कहा जा रहा है  कि मतदान दो चरणों में हो सकता है। भाजपा के एक जानकार नेता ने यह संकेत भी दिया अगर एक चरण में चुनाव हो जाए तब भी ज्यादा हैरानी की बात नहीं होगी। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं और वहां भी गढ़चिरौली जैसे कुछ इलाके हैं, जो नक्सल प्रभावित हैं फिर भी चुनाव एक चरण में हो गया था। महाराष्ट्र के साथ साथ हरियाणा का चुनाव भी हुआ था। बिहार का चुनाव अकेले है और कुल 243 सीटें हैं। इसलिए एक चरण में चुनाव हो सकता है।

दूसरी ओर भाजपा और जदयू के कुछ नेता इसको लेकर आशंकित हैं। वे पिछले चुनाव का हवाला दे रहे हैं, जब पहले चरण में एनडीए बुरी तरह से पिछड़ा था। तभी बाद के दो चरणों में रणनीति बदली गई, चिराग पासवान पर दबाव बनाया गया और तब किसी तरह एनडीए बहुमत तक पहुंच पाया। अगर उस बार एक चरण में चुनाव होता तो एनडीए की बड़ी हार तय थी। इस वजह से एक खेमा अब भी तीन चरण में मतदान कराने का हामी है। बहरहाल, एक या दो चरण में चुनाव कराने की पैरवी कर रहे नेताओं का कहना है कि विपक्ष को ज्यादा समय नहीं देना है। एनडीए के ज्यादातर बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे और प्रचार के लिए बहुत सारे राष्ट्रीय नेता हैं। उधर विपक्षी गठबंधन के ज्यादातर नेता चुनाव लड़ने वाले हैं और सबकी लड़ाई तगड़ी होने वाली है। तभी अगर एक या दो चरण में चुनाव होंगे तो उनको प्रचार का समय नहीं मिलेगा। वे अपने चुनाव क्षेत्र में उलझेंगे, जिसके एनडीए का काम आसान हो जाएगा। यह भाजपा और जदयू की सोच है, जबकि मतदान की तारीखें चुनाव आयोग को तय करना है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo