मोदी, ट्रंप मामले में अगला चरण क्या?

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कूटनीति किसी फिल्मी कहानी की तरह हो गई है। फिल्मों में ऐसी कहानी होती है, जिसमें जिगरी दोस्त एक दूसरे के लिए जान देने को तैयार रहते हैं और फिर दोनों में दुश्मनी हो जाती है और फिर अंत में दोनों दोस्त बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है। ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ के बाद कहानी ‘तू कौन है बे’ तक पहुंची और अब फिर जन्म जन्मांतर की दोस्ती के दावे हैं। अब सवाल है कि इसके आगे क्या? राष्ट्रपति ट्रंप ने दोस्ती दिखाई तो मोदी ने कहा कि जैसे  को तैसा यानी हम भी दोस्ती के लिए तैयार हैं। लेकिन मोदी अमेरिका नहीं जा रहे हैं।

अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका जाते तो हो सकता था कि राष्ट्रपति ट्रंप से उनकी मुलाकात होती। लेकिन भारत ने तय किया है कि प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका जाएंगे और महासभा में भाषण करेंगे। तभी सवाल है कि मोदी और ट्रंप की कहानी जहां पहुंची है वहां से आगे  कैसे बढ़ेगी? कहा जा रहा है कि दोनों की टेलीफोन पर बात है सकती है। अगर बात हो गई तो बर्फ पिघल जाएगी। तब क्या ट्रंप क्वाड सम्मेलन के लिए अगले महीने भारत आएंगे? उनको भारत आना था लेकिन विवाद की वजह से इसे टाल दिया गया था।

टेलीफोन पर वार्ता का अगला चरण उनकी भारत यात्रा तय होना है। इसके बाद इसके बीच में व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका की टीम के भारत आने का फैसला हो सकता है। अगर दोनों के बीच व्यापार वार्ता बहाल हो जाती है तब भी दोनों के संबंधों की दिशा सही हो जाएगी। लेकिन उसमें ध्यान रखना होगा कि ट्रंप के व्यापारिक सलाहकार पीटर नवारे और मागा समर्थकों की उनकी टीम पूरी प्रक्रिया को पटरी से उतारने वाले बयान बंद करें।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo