सीट बंटवारे पर भाजपा करेगी सबसे बात

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों बैठक शुरू हो गई है। पिछले दिनों दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा दोनों मौजूद थे। बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। जानकार सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते सीट बंटवारा हो जाएगा। हालांकि इसकी घोषणा अभी तुरंत होने की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे की घोषणा नवरात्र शुरू होने के बाद ही होगी। कोई भी घटक दल नहीं चाहता है कि श्राद्ध के दौरान सीट बंटवारे की घोषणा हो। तभी बताया जा रहा है कि सभी पार्टियां सीट बंटवारे के साथ साथ उम्मीदवारों के नाम भी तय कर रही हैं और दोनों घोषणा एक साथ हो सकती है। पिछले दिनों जनता दल यू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने इसका संकेत दिया था कि सीटों की संख्या और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एक साथ ही हो सकती है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि सभी पार्टियों ने सीटों की अपनी मांग रख दी है। दिलचस्प यह है कि सारी मांग भाजपा के सामने रखी गई है। एक समय सबकी सीटों का फैसला नीतीश कुमार करते थे लेकिन इस बार फैसला भाजपा को करना है। बताया जा रहा है कि भाजपा ही सभी पार्टियों से बात कर रही है। जनता दल यू ने वैसे भी सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर बात करने से इनकार कर दिया था और चिराग पासवान व उपेंद्र कुशवाहा को कहा था कि उनका तालमेल भाजपा से है। तभी भाजपा ही सभी पार्टियों से बात कर रही है। बहरहाल, सीट बंटवारे में सबसे बड़ा पेंच जनता दल यू को लेकर है। जदयू ने साफ कहा है कि सीटों की संख्या के लिहाज से वह बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। यानी भले ही एक सीट ज्यादा लड़े लेकिन एक सीट उसकी ज्यादा रहेगी। जदयू के एक जानकार नेता का कहना है कि पार्टी ने 105 सीट की मांग की है और कहा है कि भाजपा एक सौ सीट लड़े। बची हुई 38 सीटें बाकी तीन पार्टियों में बंटे। ऐसे में चिराग पासवान को अधितकम 22 सीट मिल सकती हैं, जिसके लिए वे तैयार नहीं हैं। एक दूसरा फॉर्मूला जदयू के 102 और भाजपा के 101 सीट पर लड़ने का है। तब भी चिराग की सीटें 25 से ज्यादा नहीं होंगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo