तमिलनाडु में एनडीए को एक और झटका

Categorized as राजनीति

अगले साल अप्रैल में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले एनडीए को लगातार झटके लग रहे हैं। एनडीए के एक और सहयोगी ने गठबंधन छोड़ने का ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और अन्ना डीएमके से अलग हुए ओ पनीरसेल्वम के एनडीए छोड़ने के बाद अब एआईएमएम के नेता टीटीवी दिनाकरण ने भी एनडीए छोड़ दिया है। हालांकि अन्ना डीएमके का मुख्य खेमा, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीसामी कर रहे हैं वह भाजपा के साथ है और प्रदेश में एनडीए का नेतृत्व कर रहा है। लेकिन उसके साथ भी तनाव कम नहीं हो रहा है। बुधवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तमिलनाडु को लेकर बैठक की तो रहस्यमय तरीके से उसके पूर्व अध्यक्ष के अन्नमलाई बैठक से गैरहाजिर रहे।

बहरहाल, पनीरसेल्वम ने एनडीए छोड़ने के बाद दो बार मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। वे उनके साथ जाएंगे या विजय की नई पार्टी टीवीके से जुड़ेंगे या अलग गठबंधन बनाएंगे यह तय नहीं है। इस बीच टीटीवी दिनाकरण ने गठबंधन छोड़ दिया। जयलिलता की करीबी सहयोगी वीके शशिकला के भतीजे दिनाकरण का दावा है कि वे जयललिता की विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे थेवर समाज से हैं, जिसके मजबूत वोट आधार से अन्ना डीएमके और जयललिता जीतते रहे हैं। अगर वे पनीरसेल्वम के साथ तालमेल करको नया मोर्चा बनाते हैं तो एनडीए को नुकसान करेंगे। अभी टीवीके और विजय डीएमके को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो दिनाकरण और पनीरसेल्वम अन्ना डीएमके व भाजपा गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo