जदयू के बागी सांसद पर नहीं हुई कार्रवाई

Categorized as राजनीति

बांका से जनता दल यू के सांसद गिरधारी यादव बागी हो गए थे। उन्होंने बिहार में शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान का विरोध किया था। गिरधारी यादव ने संसद के मानसून सत्र में सदन के अंदर खड़े होकर इसके खिलाफ भाषण दिया। उन्होंने चुनाव आयोग को निशाना बनाया और कहा कि आयोग को कोई व्यावहारिक ज्ञान नहीं है। चार बार के सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि एसआईआर के लिए कम समय देने, आधार को सत्यापन दस्तावेज नहीं मानने सहित कई मुद्दे उठाए। वे पूरी तरह से विपक्ष की भाषा बोल रहे थे।

उनके बयान के बाद जनता दल यू की ओर से उनको कारण बताओ नोटिस भेजा गया। उसके बाद चर्चा शुरू हुई कि वे पार्टी छोड़ सकते हैं या उनको निकाला जा सकता है। विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से भी उनकी बगावत को जोड़ा गया। पिछले दिनों उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया, जिसको स्वीकार कर लिया गया और कहा गया कि वे चार बार के वरिष्ठ सांसद हैं इसलिए कार्रवाई नहीं होगी। सवाल है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा और जदयू इस समय जोखिम लेने की स्थिति में नहीं हैं। एक तो लोकसभा में एनडीए का कामचलाऊ बहुमत से थोड़ा ही ज्यादा बहुमत है और सरकार एक सांसद गंवाने का रिस्क नहीं ले सकती है। दूसरे विधानसभा चुनाव भी सर पर हैं। तभी इस मामले में भाजपा के नेतृत्व ने दखल दिया। उनसे जवाब लिखवाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई टाली गई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo