भुजबल की लड़ाई का असर देश में होगा

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर सरकार की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। मराठा आरक्षण का मुद्दा निपटता है तो ओबीसी का मुद्दा खड़ा हो जाता है। ये दोनों मुद्दे एक दूसरे के साथ ऐसे जुड़ गए हैं कि सरकार इनको सुलझा नहीं पा रही है। यह भी समझ में नहीं आने वाली बात है कि क्यों सरकार सबको साथ बैठा कर इस समस्या का समाधान नहीं करा रही है। मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने इस बार मुंबई के आजाद मैदान में अनशन किया था। इससे पहले वे मराठवाड़ा में अनशन करते थे या समर्थकों के साथ मुंबई की ओर मार्च करते थे तो सरकार की पूरी कोशिश रहती थी कि उनको मुंबई पहुंचने से रोका जाए। इस बार वे मुंबई में ही अनशन पर बैठे तो हाई कोर्ट का सहारा लेना पड़ा।

सरकार ने उनका मामला सुलझाया तो ओबीसी समुदाय आंदोलित हो गया है। छगन भुजबल ने मराठवाड़ा के मराठों को हैदराबाद के निजाम के समय मिले प्रमाणपत्र को मान कर कुनबी समाज में शामिल करने और ओबीसी कोटे का आरक्षण देने के फैसले का विरोध किया है। कैबिनेट की जिस बैठक में यह फैसला हुआ, भुजबल उसमें शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा है कि वे ओबीसी समुदाय के हितों की लड़ाई राजनीतिक रूप से भी लड़ेंगे और कानूनी रूप से भी लड़ेंगे। भुजबल की इस लड़ाई का असर पूरे देश में होगा। बिहार में विधानसभा चुनाव हैं उससे पहले विपक्ष को यह कहने का मौका मिलेगा कि भाजपा ओबीसी का आरक्षण छीन कर दूसरी जातियों को दे रही है। ओबीसी का आरक्षण कम करके मराठाओं को देने का मुद्दा अगर तूल पकड़ता है तो भाजपा को इसका नुकसान हो सकता है। बिहार इस मामले में बहुत संवेदनशील है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo