अखिलेश की पार्टी बिहार में नहीं लड़ेगी

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिहार में विपक्षी गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। वे लालू प्रसाद के गृह जिला छपरा भी गए और वहां लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य उनके और राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। बाद में अखिलेश यादव ने दिल्ली में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी से मुलाकात की। उन्होंने दोनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। उसके बाद कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव की पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि विपक्षी महागठबंधऩ का समर्थन करेगी।

ध्यान रहे सपा पहले बिहार में चुनाव लड़ती रही है। उत्तर प्रदेश से लगते इलाकों में उनके उम्मीदवारों को वोट भी मिल जाते थे। लेकिन जब से तेजस्वी यादव मजबूत हुए हैं और मुलायम सिंह के परिवार से लालू परिवार का रिश्ता जुड़ा है, तब से सपा पीछे हट गई। इस बार कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन अखिलेश यादव बिहार में प्रचार करेंगे। उनके प्रचार से राजद, कांग्रेस के साथ साथ पूरे महागठबंधन को मुस्लिम और यादव वोट के और एकजुट होने की उम्मीद है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo