राहुल का हाइड्रोजन बम क्या है?

Categorized as राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर सोमवार को हुई सभा में यह कह कर कर भाजपा नेताओं की नींद उड़ाई है कि वोट चोरी पर उनके पास हाइड्रोजन बम है। भाजपा के नेता भले इस बात को खारिज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राहुल ने जिसको एटम बम बताया था वह भी फुस्स हो गया। बिहार में भाजपा के एक नेता ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राहुल को इस तरह के जुमले बोलने की आदत है। जैसे उन्होंने एक बार संसद में कहा था कि वे बोलेंगे को भूकंप आएगा। लेकिन उनके बोलने से कुछ नहीं हुआ। गौरतलब है कि राहुल ने पिछले महीने वोट चोरी के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कर्नाटक की बेंगलुरू सेंट्रल सीट के तहत आने वाली महादेवपुरा सीट पर एक लाख वोट की गड़बड़ी का आरोप लगाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने उनसे हलफनामा देकर शिकायत करने को कहा। लेकिन राहुल ने कोई हलफनामा नहीं दिया।

अब बिहार में उन्होंने कहा कि भाजपा वालों सावधान हो जाए, मेरे पास हाइड्रोजन बम है। अब भाजपा के नेता इस चिंता में हैं कि हाइड्रोजन बम में क्या हो सकता है? इस बार वे महाराष्ट्र की किसी सीट की बात करेंगे या हरियाणा की बात करेंगे, यह अंदाजा लगाया जा रहा है। लेकिन भाजपा के एक नेता ने कयास लगाते हुए कहा कि कहीं राहुल वाराणसी सीट को लेकर तो कोई खुलासा नहीं करने वाले हैं? उनका कहना था कि राहुल ने हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कहते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। यह तभी होगा, जब वाराणसी की कोई पोल खुलेगी। ध्यान रहे वाराणसी लोकसभा सीट पर 2024 के चुनाव में कई दौर की गिनती में प्रधानमंत्री मोदी पीछे चल रहे थे और कांग्रेस के अजय राय आगे चल रहे थे। अंत में प्रधानमंत्री मोदी एक लाख 99 हजार वोट से जीते, जबकि 2019 के चुनाव में उनकी जीत करीब पांच लाख की थी। कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय अभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वे दावा करते हैं कि जीत उनकी हो रही थी लेकिन जान बूझकर उनको हराया गया। तभी राहुल के हाइड्रोजन में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo