जयशंकर और डोवाल विवाद का असर

Categorized as राजनीति

विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के विवाद का असर कई जगह दिख रहा है। रिलायंस समूह का अमेरिका में होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा में इसका असर दिखा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की दोपक्षीय वार्ता के दौरान जयशंकर की जगह अजित डोवाल मौजूद थे। पुतिन के साथ उनके विदेश मंत्री सर्गेई लवारोव थे तो मोदी के साथ डोवाल मौजूद थे। बाद में मीडिया नैरेटिव में भी इस बात का बहुत प्रचार किया गया कि भारत की रणनीति बदल रही है और इसी का प्रतीक है कि मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मौजूद थे। जयशंकर और डोवाल के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद से ध्यान हटाने के लिए रणनीति बदलने का नैरेटिव चलाया गया।

गौरतलब है कि जयशंकर और डोवाल में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। मीडिया की खबरों में बताया गया कि जयशंकर के बेटे ध्रुव जयशंकर, अमेरिका में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन यानी ओआरएफ के प्रमुख हैं और आरोप है कि उऩ्होंने भारत की कई खुफिया जानकारियां अमेरिका को लीक की। मीडिया में यह नैरेटिव बना कि मोदी को उनके एक करीबी ने धोखा दिया है। इस विवाद के बीच रिलायंस समूह के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओर से अमेरिका में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। एक हफ्ते का इंडिया वीक कार्यक्रम वहां होने वाला था, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका से चल रहे विवाद और ऊपर से जयशंकर बनाम डोवाल के विवाद की वजह से कार्यक्रम टला है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo