अजहरूद्दीन को एमएलसी बनाने की राजनीति

Categorized as राजनीति

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का पुनर्वास हो गया है। उनको तेलंगाना में विधान परिषद का सदस्य बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनका नाम तय कराया है। गौरतलब है कि वे उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से सांसद रहे हैं। लेकिन उसके बाद कई बार चुनाव लड़ने के बावजूद वे जीत नहीं पा रहे हैं। अलग अलग सीटों से उनको लड़ाया गया। उनको पिछली बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ाया गया लेकिन वे जीत नहीं पाए। पिछली बार कांग्रेस के पक्ष में हवा थी फिर भी वे जुबली हिल्स सीट से चुनाव हार गए थे। फिर भी कांग्रेस को उनकी उपयोगिता दिखती है और रेवंत रेड्डी के साथ उनके संबंध अच्छे हैं।

इस बीच जुबली हिल्स विधानसभा सीट से जीते बीआरएस के विधायक एम गोपीनाथ का निधन हो गया और जुबली हिल्स सीट खाली हो गई। अब वहां विधानसभा का चुनाव होने वाला है। कांग्रेस को फीडबैक है कि अगर अजहरूद्दीन को चुनाव लड़ाएंगे तो इस बार फिर कांग्रेस सीट गंवा सकती है। कांग्रेस को वहां नया उम्मीदवार लड़ाना है, जो बीआरएस और भाजपा के साथ त्रिकोणात्मक लड़ाई में सीट निकाल सके। हो सकता है कि वह कोई हिंदू उम्मीदवार हो। तभी अजहरूद्दीन को एमएलसी बना कर मुस्लिम वोट को मैसेज दिया गया है और नया उम्मीदवार उतार कर रेवंत रेड्डी वह सीट जीतने की कोशिश करेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo