बिहार में उत्तर प्रदेश स्टाइल में ध्रुवीकरण

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी बिहार के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश या गुजरात स्टाइल में ध्रुवीकऱण की राजनीति साधना चाहती है। हालांकि, नीतीश कुमार अब तक इस तरह की राजनीति का विरोध करते रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि नीतीश को भी भाजपा ने इस राजनीति में शामिल कर लिया है। अभी तक कहा नहीं गया है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि 80 और 20 का चुनाव बनाने का प्रयास बिहार में भी हो रहा है। पिछले दिनों नीतीश कुमार मुस्लिमों के एक बड़े इदारे इमारत ए शरिया के कार्यक्रम में गए थे, जहां उन्होंने मौलानाओं के पहनने वाली टोपी पहनाई गई तो नीतीश ने उसे पहनने से इनकार कर दिया और अपने सिर पर टोपी रखे जाने से पहले उसे हाथ में लेकर अपनी सरकार के मंत्री जमा खां को पहना दिया। यह बिल्कुल गुजरात में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए इनकार की तरह था। मोदी ने भी मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार किया था।

सोचें, नीतीश कुमार ने कभी हिंदू मुस्लिम राजनीति नहीं की। वे मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार की दावत देते थे और मुस्लिम टोपी भी पहनते थे। उन्होंने हज हाउस से लेकर शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए जमीन दी और उनका निर्माण कराया। लेकिन अब वे मुस्लिम टोपी नहीं पहन रहे हैं। दूसरी ओर वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों मुंगेर के एक अहम मुस्लिम इदारे में गए। खनखाह रहमानी में गए। दोनों ने नीचे बैठ कर फोटो खिंचवाई और इदारे की ओर से एक तस्वीर जारी की गई, जिसमें बिल्कुल इसी अंदाज में राजीव गांधी वहां के मौलाना के साथ बैठे थे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo