अब मोदी को काले धन से परहेज नहीं!

Categorized as राजनीति

नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जो चुनिंदा मुद्दे उठाए थे उनमें एक काले धन का था। उन्होंने बताया था कि दुनिया में कितना काला धन है और इसी संदर्भ में उन्होंने यह जुमला बोला था कि अगर विदेशों में जमा काला धन भारत वापस आ जाए तो हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपए आ जाएंगे। विपक्ष आज तक इसे दोहराता है। उन्होंने दावा किया था कि उनकी सरकार बनी तो प्राथमिकता के आधार पर काला धन वापस लाएगी और काले धन की अर्थव्यवस्था समाप्त करेगी। हालांकि पिछले 11 साल में विदेश में जमा भारतीयों का धन बढ़ गया है। स्विस बैंक में भी पहले से ज्यादा पैसा जमा हो गया है। हालांकि वह सब काला धन है यह नहीं कहा जा सकता। इसके साथ ही काले धन के प्रति प्रधानमंत्री का नजरिया भी बदल गया है।

अब प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि भारत में निवेश आना चाहिए चाहे वह काले धन के रूप में ही क्यों न हो। पिछले दिनों गुजरात के अहमदाबाद में मारुति सुजुकी के हंसलपुर संयंत्र में पहली इलेक्ट्रिक वाहन ई विटारा के उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्वदेशी की परिभाषा बताते हुए कहा, ‘मेरी स्वदेशी की परिभाषा बहुत सरल है। मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि पैसा किसका है, चाहे वह डॉलर हो, पाउंड हो, या वह पैसा काला हो या गोरा। लेकिन उस पैसे से जो उत्पादन होता है, उसमें मेरे देशवासियों का पसीना होना चाहिए’। जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि पैसा काला हो या गोरा उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है तो फिर काले धन के खिलाफ लड़ाई या ईडी की कार्रवाइयों का क्या मतलब है?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo