युगांडा में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 बच्चों सहित 21 की मौत

Categorized as समाचार

पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 20 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

युगांडा पुलिस बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस इलाके के सिपी झरने के एक शैक्षणिक टूर से लौट रही थी।

Also Read : ईडी ने बिहार में ‘अवैध’ रेत खनन मामले में तीन राज्यों में छापेमारी की

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीन वयस्कों और कई बच्चों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बस राजधानी कंपाला में स्थित एक प्राथमिक ‘किंग डेविड जूनियर स्कूल’ की थी। पुलिस के बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से फिसलकर एक चट्टान से टकराई और पलट गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo