केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया ट्वीस्ट सिया गोयल के पास था केतन का मोबाइल फोन

Categorized as समाचार

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केतन की कथित हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने केतन को कथित रूप से एक खाई में धक्का दे दिया था।

केतन और सिया की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी। कथित हत्या के बाद सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा उन्हें तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अभियोजन पक्ष ने सोमवार को दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि जब सिया के पास केतन का मोबाइल फोन था तब उसने फोन से कोई सबूत मिटाया या नष्ट तो नहीं किया।

Also Read : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत

इस बीच, पुलिस ने बुधवार को सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ घटनास्थल पर जाकर अपराध के घटनाक्रम को समझने के लिए दृश्यों का रूपांतरण किया। पुलिस ने बताया कि केतन की हत्या की साजिश में चेतन की भी भूमिका थी।

पुलिस इससे पहले रविवार को सिया के साथ भी घटनास्थल पर जा चुकी है, जिसके दौरान उसकी मौजूदगी में एक डमी को खाई में नीचे धक्का दिया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि केतन को कथित तौर पर धक्का देने के बाद उसका मोबाइल फोन सिया के पास था।

उन्होंने बताया, “बाद में सिया ने यह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया। हम यह जांच कर रहे हैं कि जब फोन सिया के पास था तो उसमें से कहीं कोई महत्वपूर्ण सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट के दान से जुड़े आरोपों की जांच कर रही एसआईटी का कार्यकाल 15 दिन बढ़ाया

July 1, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के दान और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित आरोपों की जांच कर रहे तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को एसआईटी का गठन किया…

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया ट्वीस्ट सिया गोयल के पास था केतन का मोबाइल फोन

July 1, 2026

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केतन की कथित हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18 जून को पुणे जिले…

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत

July 1, 2026

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में धनावड़ा के पास…

झारखंड के राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

July 1, 2026

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची में लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत…

वाणिज्यिक एलपीजी सस्ते; नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई

July 1, 2026

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) और वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को कटौती की गई। वहीं, निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए, जो दो साल से अधिक समय में उसकी पहली…

logo