राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जल्द

Categorized as समाचार

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अब पांच दिन पहले ही होगी। पहले यह बैठक 11 जुलाई को होने वाली थी लेकिन अब छह जुलाई को ही बैठक होगी। तारीख के साथ साथ बैठक की जगह भी बदल दी गई है। पहले यह बैठक मणि रामदास जी की छावनी में होने वाली थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि बैठक कारसेवकपुरम में होगी। यह बैठक बहुत अहम इस लिहाज से है क्योंकि इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा होनी है।

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की गई। अयोध्या पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद चंपत राय दिल्ली चले गए। यह विवाद शुरू होने के बाद वे पहली बार दिल्ली गए हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली, लखनऊ और नागपुर तक बहुत पैरवी कराई लेकिन इस्तीफा नहीं टलवा सके।

इस बीच सोमवार को यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस याचिका में वकील अनूप अवस्थी ने सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि अदालत ने इस याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि छुट्टियों के बाद ही मामला सुना जाएगा। उधर पुलिस ने सोमवार को अयोध्या धाम में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जांच की। जेल में बंद आठ आरोपियों में से सात के खाते इसी ब्रांच में हैं। पुलिस जांच कर रही है मंदिर में नौकरी के बाद से उनके खातों में कितना पैसा आया। पुलिस ने बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस दिया है।

सोमवार को पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी। इसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे। हालांकि, इससे पहले ही अयोध्या के वकीलों ने बड़ी बैठक की। इसमें फैसला लिया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा।


Previous News Next News

More News

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

June 30, 2026

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई के पहले हफ्ते में होगा। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। बताया जा रहा है कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। गौरतलब है…

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जल्द

June 30, 2026

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अब पांच दिन पहले ही होगी। पहले यह बैठक 11 जुलाई को होने वाली थी लेकिन अब छह जुलाई को ही बैठक होगी। तारीख के साथ साथ बैठक की जगह भी बदल दी गई है। पहले यह बैठक मणि रामदास जी की छावनी में होने वाली थी।…

सेशेल्स में भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी

June 30, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। अपनी तीन दिन यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रधानमंत्री ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में…

असम और अरुणाचल में बाढ़ से हजारों बेघर

June 30, 2026

गुवाहाटी। असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है। दोनों राज्यों के हजारों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों करोड़ रुपए के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। अरुणाचल प्रदेश के 12 जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। असम में लेकू नदी के उफान से…

काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती

June 30, 2026

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक सोशल मीडिया हैंडल स्थापित करके क्रांतिकारी बने अभिजीत दीपके काठ की हांडी दोबारा चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वांगचुक और दीपके वैसा ही जादू रचना चाहते हैं, जैसा 2011 में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल ने रचा था। लेकिन वैसा मुमकिन…

logo