ईरान ने रखी शर्त, ट्रंप ने धमकाया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे पर हमला तेज कर दिया है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट करने की धमकी दी है। हालांकि ईरान पर इस धमकी का कोई असर नहीं पड़ा है। उलटे ईरान ने बहुत साफ शब्दों में कहा है कि वह अमेरिका के साथ युद्धविराम की अंतिम संधि तब तक नहीं करेगा, जब तक इजराइल पूरी तरह से लेबनान से बाहर नहीं निकल जाता है। इससे वार्ता उलझने की आशंका है।

इस बीच अमेरिका ने ईरान के 10 ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है, जिसमें ईरान के मिसाइल और ड्रोन केंद्र भी शामिल हैं। दूसरी ओर ईरान ने बहरीन में अमेरिका के फिफ्थ फ्लीट बेस को निशाना बनाया है। स्थायी युद्धविराम के लिए पहले दौर की वार्ता के बाद होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के मसले पर दोनों देश फिर आमने सामने आ गए हैं।

अमेरिका का दावा है कि ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में व्यावसायिक जहाजों पर हमला किया है, जबकि दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि अमेरिका युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। शुक्रवार से ही दोनों देशों के बीच फिर से जंग शुरू हुई है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व नहीं बचेगा। युद्धविराम से एक दिन पहले भी ट्रंप ने ईरान को ऐसी ही धमकी दी थी।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘लगता है ईरान कभी नहीं सुधरेगा, लेकिन हम और संयम नहीं बरत पाएंगे। एक समय ऐसा भी आ सकता है जब हमें उस सैन्य अभियान को पूरा करना पड़ेगा, जिसकी शुरुआत हमने बहुत सफल तरीके से की थी। अगर ऐसा हुआ तो ईरान का अस्तित्व ही नहीं बचेगा’।

इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सेंट्रल कमांड के मुताबिक ये हमले होर्मुज की खाड़ी के पास ईरानी ठिकानों पर किए गए। यह कार्रवाई ‘एम/टी किकु’ नाम के तेल टैंकर पर हुए ईरानी ड्रोन हमले के जवाब में की गई है। दूसरी ओर, ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने कुवैत के अली अल सलेम एयर बेस और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट बेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। खबर है कि ईरान ने कुवैत पर भी हमला किया लेकिन कुवैत की सेना ने कहा है कि शनिवार को उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया गया।

ईरान और अमेरिका में जंग शुरू होने के बीच कूटनीतिक गतिविधियां भी चल रही हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इराक की राजधानी बगदाद में इराकी विदेश मंत्री फुआद हुसैन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। खाड़ी देशों की मीडिया के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फुआद हुसैन ने कहा, ‘क्षेत्र में युद्ध अभी भी दूसरे रूप में जारी है और होर्मुज की खाडी के आसपास सैन्य झड़पें हो रही हैं’। उधर पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जयानी से फोन पर बातचीत की।


Previous News

More News

पासपोर्ट पर अनावश्यक विवाद !

June 29, 2026

अंतरराष्ट्रीय रूप से, पासपोर्ट राष्ट्रीयता का प्रतीक है, लेकिन यदि किसी की नागरिकता पर विवाद हो (जैसे आप्रवासन, आतंकवाद या दोहरी नागरिकता के मामले में), तो कोर्ट या सक्षम प्राधिकरण मूल दस्तावेजों: जन्म प्रमाण-पत्र, माता-पिता के दस्तावेज, प्राकृतिककरण प्रमाण आदि, की जांच करते हैं। भारत में यह स्थिति नई नहीं है; बॉम्बे हाईकोर्ट (2013) और…

कबीरदास खुद कहते हैं ‘मेरी बोली पूरबी’

June 29, 2026

कबीर की मुख्य भाषा साधुक्कड़ी थी, जिसमें भोजपुरी, अवधी, ब्रज और राजस्थानी के शब्द मिलते हैं। लेकिन उनकी रचनाओं (विशेष रूप से भजनों और साखियों) में भोजपुरी की बोली, लय और शब्दावली का गहरा प्रभाव है। भोजपुरी अंचल में ‘निर्गुण‘ कबीर की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का सबसे लोकप्रिय माध्यम है। ‘तोरी गठरी…

कबीर दर्शन में उलटबांसी भरपूर

June 29, 2026

कबीर भारतीय दर्शन के मौलिक प्रवर्तक नहीं, बल्कि उसके अद्वितीय व्याख्याकार और लोकभाषा के महान संवाहक हैं। उन्होंने उपनिषदों के अद्वैत, हठयोग की अंतर्यात्रा और गीता के अनासक्ति योग को एक सूत्र में पिरोकर ऐसा जीवनदर्शन दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना छह सौ वर्ष पहले था। 29 जून : कबीर जयंती…

ईरान ने रखी शर्त, ट्रंप ने धमकाया

June 29, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे पर हमला तेज कर दिया है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट करने की धमकी दी है। हालांकि ईरान पर इस धमकी का कोई असर नहीं पड़ा है। उलटे ईरान ने बहुत साफ शब्दों में कहा है कि वह…

मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

June 29, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने गए है। 29 जून को होने वाले राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम से एक दिन पहले रविवार को मोदी को सर्वोच्च नागरिक…

logo