पेपर लीक के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द

Categorized as समाचार

मुंबई। मेडिकल में दाखिले के लिए तीन मई को हुई नीट यूजी परीक्षा और उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब दो महीने के भीतर एक तीसरी परीक्षा का पेपर लीक हो गया, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी। महाराष्ट्र  में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी की परीक्षा होनी थी। उसके एक दिन पहले शनिवार को पेपर लीक हो गया। सवा चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे।

शनिवार को पेपर लीक होने के बाद महाराष्ट्र राज्य शिक्षा परिषद यानी एमएसईसी ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पेपर लीक की सूचना के बाद ठाणे के भिवंडी इलाकों के कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद परीक्षा परिषद के अधिकारियों को बुलाया गया और जब्त पेपर का सत्यापन कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया गया है कि शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में 4.28 लाख से कुछ ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। महाराष्ट्र में शिक्षक बनने के लिए या जो पहले से सरकारी शिक्षक हैं, उनके लिए भी टीईटी की परीक्षा अनिवार्य होती है। नीट पेपर लीक के बाद हुए विवाद को देखते हुए इस परीक्षा के लिए बड़ी तैयारी की गई थी। राज्य भर में 1,729 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 18 हजार एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। हर केंद्र की निगरानी राज्य और जिला कंट्रोल रूम से कराने की तैयारी थी। उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन उससे पहले पेपर लीक हो गया।


Previous News Next News

More News

मानसून सत्र में फिर मुद्दा होगा ऑपरेशन सिंदूर

June 29, 2026

पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई सत्र ऐसा नहीं बीता है, जिसमें इस सैन्य अभियान, पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर संसद में मुद्दा न उठा हो और उस पर विवाद नहीं हुआ हो। अगले महीने संसद का मानसून सत्र होगा और उससे पहले फिर से ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा सामने आ…

सभी अधिकारी अचानक संघी हो गए

June 29, 2026

मध्य प्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय कई मामलों में बहुत सही नेता हैं। वे कई बार बहुत साफगोई से कोई बात कह जाते हैं। कई बार तो बहुत विवादित बयान भी देते हैं। एक बार फिर उनके एक बयान पर विवाद छिड़ा है। उन्होंने एक भाषण में कह दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो…

सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

June 29, 2026

एक तरफ सरकार के अधिकारी आरएसएस से नजदीकी दिखाने की होड़ में लगे हैं तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कुछ भी कहने को तैयार हैं। उनके बीच अलग होड़ मची है कि कौन किन शब्दों में तारीफ कर सकता…

डीएमके से और दूर हो रही है कांग्रेस

June 29, 2026

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी दशकों पुरानी सहयोगी डीएमके से दूरी बढ़ाती जा रही है। पहले तो चुनाव समाप्त होते ही उसने डीएमके से संबंध समाप्त किया और टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस को सरकार में शामिल किया और इस तरह तमिलनाडु में…

पासपोर्ट पर अनावश्यक विवाद !

June 29, 2026

अंतरराष्ट्रीय रूप से, पासपोर्ट राष्ट्रीयता का प्रतीक है, लेकिन यदि किसी की नागरिकता पर विवाद हो (जैसे आप्रवासन, आतंकवाद या दोहरी नागरिकता के मामले में), तो कोर्ट या सक्षम प्राधिकरण मूल दस्तावेजों: जन्म प्रमाण-पत्र, माता-पिता के दस्तावेज, प्राकृतिककरण प्रमाण आदि, की जांच करते हैं। भारत में यह स्थिति नई नहीं है; बॉम्बे हाईकोर्ट (2013) और…

logo