ट्रंप से नाराज ईरान ने वार्ता रोकी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता रोकने का ऐलान किया है। ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर नाराजगी जताते हुए वार्ता रोकने का ऐलान किया है। हालांकि ट्रंप अब भी दावा कर रहे हैं कि सब कुछ सामान्य है और ईरान परमाणु जांच के लिए तैयार है। ईरान ने इस दावे पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन ट्रंप के बयान से ईरान इतना नाराज हुआ कि उसके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति और अन्य प्रतिनिधियों से हाथ भी नहीं मिलाया।

ईरान के वार्ताकार और ईरानी संसद यानी मजसिल के प्रमुख मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा, ‘करीब 80 मिनट की बातचीत के बाद मुझे पता चला कि ट्रंप ने हमारे राष्ट्रपति, हमारी वार्ता टीम और हमारे इलाके को लेकर धमकी भरे बयान दिए हैं’। गालिबाफ ने कहा कि इसके बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने बैठक खत्म कर दी और वहां से चला गया। उन्होंने बताया कि बाद में अमेरिकी पक्ष ने मध्यस्थों के जरिए एक और बैठक करने की इच्छा जताई, लेकिन ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य इतने नाराज थे कि उन्होंने अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ हाथ मिलाने और संयुक्त फोटो सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसे लेकर जब जेडी वेंस से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने इशारों में राष्ट्रपति ट्रंप को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘लोग सोचते हैं कि केवल नेतन्याहू ही बातचीत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन कई बार ट्रंप के अचानक और सख्त बयानों से भी तनाव पैदा हो जाता है’।

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड में जिस सम अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि बातचीत कर रहे थे, तभी ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि ईरान तुरंत लेबनान में हिजबुल्ला को परेशानी पैदा करने से रोके। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो ईरान पर फिर बहुत बड़ा हमला करेंगे। ईरान इस बयान से नाराज है। ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अमीर हातमी पूरदस्तान ने कहा है कि ईरान किसी भी संभावित खतरे का इंतजार करने के बजाय प्रीएम्प्टिव एक्शन यानी दुश्मन के हमला करने से पहले ही उस पर हमला करने के लिए तैयार है।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन मंगलवार को पाकिस्तान के सरकारी दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमला करने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार ने राजधानी इस्लामाबाद के पास एक सैन्य अड्डे पर पेजेशकियन का स्वागत किया। गौरतलब है कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान वार्ता की मध्यस्थता कर रहा है।


Previous News Next News

More News

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

June 30, 2026

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई के पहले हफ्ते में होगा। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। बताया जा रहा है कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। गौरतलब है…

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जल्द

June 30, 2026

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अब पांच दिन पहले ही होगी। पहले यह बैठक 11 जुलाई को होने वाली थी लेकिन अब छह जुलाई को ही बैठक होगी। तारीख के साथ साथ बैठक की जगह भी बदल दी गई है। पहले यह बैठक मणि रामदास जी की छावनी में होने वाली थी।…

सेशेल्स में भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी

June 30, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। अपनी तीन दिन यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रधानमंत्री ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में…

असम और अरुणाचल में बाढ़ से हजारों बेघर

June 30, 2026

गुवाहाटी। असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है। दोनों राज्यों के हजारों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों करोड़ रुपए के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। अरुणाचल प्रदेश के 12 जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। असम में लेकू नदी के उफान से…

काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती

June 30, 2026

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक सोशल मीडिया हैंडल स्थापित करके क्रांतिकारी बने अभिजीत दीपके काठ की हांडी दोबारा चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वांगचुक और दीपके वैसा ही जादू रचना चाहते हैं, जैसा 2011 में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल ने रचा था। लेकिन वैसा मुमकिन…

logo