जॉर्ज कुरियन का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कुरियन के इस्तीफे की जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर कुरियन का इस्तीफा स्वीकार किया है। इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है।

गौरतलब है कि 65 साल के कुरियन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर थे। वे अगस्त 2024 से मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। बतौर राज्यसभा सांसद 21 जून को उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार नहीं बनाया था। उनके साथ ही राजस्थान से राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। लेकिन उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।

बहरहाल, जॉर्ज कुरियन को केरल विधानसभा चुनाव से पहले एक उपचुनाव में मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया था। कुरियन केरल के प्रमुख ईसाई संप्रदाय सीरो मालाबार कैथोलिक चर्च से आते हैं। भाजपा उम्मीद कर रही थी कि कुरियन को मंत्री बनाने से कुछ फायदा होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तभी माना जा रहा है कि कुरियन को दोबारा मौका नहीं मिला। कुरियन केरल दौरों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में अनुवाद भी करते थे। कुरियन के इस्तीफा के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।


Previous News Next News

More News

शिंदे क्या विकल्प बन सकते हैं?

June 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई धुरी बन सकते हैं? इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य की राजनीति में जो खालीपन आया है उसको भरने वाला चेहरा शिंदे का हो सकता है। असल में राज्य की राजनीति के सारे बड़े चेहरे अचानक राजनीतिक…

डिप्टी पीएम की चर्चा का क्या मतलब है

June 30, 2026

दिल्ली में साजिश थ्योरी कभी समाप्त नहीं होती है। यहां भले नरेंद्र मोदी ने एलीट मीडिया, खान मार्केट गैंग और लुटियन की दिल्ली के लोगों की राजनीतिक, सामाजिक हैसियत घटा दी है लेकिन उनकी आदतें नहीं बदली हैं। तभी केंद्र सरकार, राज्यों की सरकारों, भाजपा और संघ आदि को लेकर हर दिन कोई न कोई…

नीतीश कुमार क्यों केंद्र में मंत्री बनेंगे

June 30, 2026

जिस तरह से अमित शाह के उप प्रधानमंत्री बनने की चर्चा है वैसे ही इस बात की भी जोर शोर से चर्चा हो रही है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि इसका कोई आधार नहीं है। कुछ समय पहले तक तो नीतीश समर्थक उनके उप…

अमेरिका-ईरान ने जंग रोकी

June 30, 2026

नई दिल्ली। तीन दिन के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान ने जंग रोक दी है। साथ ही यह सहमति भी बनी है कि दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रहेगी। हालांकि वार्ता के समय और स्थान को लेकर संशय है। कई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को कतर में दोनों देशों…

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

June 30, 2026

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई के पहले हफ्ते में होगा। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। बताया जा रहा है कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। गौरतलब है…

logo