जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई। 

भारत में अमेरिकी दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर का एक बयान साझा किया। गोर कहते हैं, “दोनों नेताओं (पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप) ने जी7 समिट के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी को लेकर अहम बातचीत की।

भारत और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौते पर मुहर लगी थी, उस पर अंतिम फैसले के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत तेज हो गई है। अमेरिका के 20वें व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से बातचीत के लिए भारत आएंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह ग्रीर का स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। वाशिंगटन और नई दिल्ली एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों पक्षों का कहना है कि समझौता लगभग पूरा हो गया है।

अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजदूत ग्रीर का नई दिल्ली में स्वागत करने का इंतजार है। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई सत्र शेड्यूल किए गए हैं।

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के ऑफिस ने रविवार को बताया कि ग्रीर उज्बेकिस्तान जाने से पहले नई दिल्ली आएंगे। बयान के मुताबिक, ग्रीर केंद्रीय मंत्री गोयल और दूसरे सीनियर भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे और “ऐतिहासिक अमेरिका-भारत संयुक्त बयान और अंतरिम समझौते पर चर्चा करेंगे। ग्रीर का यह दौरा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी, 2025 को शुरू की गई बड़ी अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौता बातचीत का हिस्सा है।

यह दौरा डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की हाल की बातों के बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने जी 7 समिट के दौरान नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कहा था कि दोनों देश व्यापार समझौते पर पहुंचने के “बहुत करीब” हैं।

ग्रीर भारत के इस दौरे पर कितने दिनों के लिए भारत में हैं, इसे लेकर अमेरिका की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नई दिल्ली के अपने दौरे के बाद ग्रीर ताशकंद जाएंगे, जहां उनका राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख शावकत मिर्जियोयेव, सईदा मिर्जियोयेवा और उप प्रधानमंत्री जमशेद खोडजाएव से मिलने का कार्यक्रम है।

बयान में कहा गया, “राजदूत ग्रीर अपने समकक्षों के साथ ये सभी मीटिंग करेंगे, ताकि अमेरिका के साथ स्पष्ट, संतुलित और पारस्परिक व्यापार हासिल करने पर चर्चा की जा सके।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

June 30, 2026

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अडियाला जेल ले जाते समय कम से कम 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही जबकि बाकी 10 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। खबर…

केरल: पुलिस ने करीब 2,000 अवैध लोन ऐप और 5,000 फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगा

June 30, 2026

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि पुलिस साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसके तहत करीब 2,000 अवैध लोन ऐप व 5,000 से अधिक फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगाई गयी है। चेन्निथला ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और साइबर…

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, जांच जारी

June 30, 2026

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम उस समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले चंपत राय ने…

उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

June 30, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अख्तर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा मैंने हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन किया है। वह जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।…

गर्मियों की छुट्टियों के बाद बुधवार को फिर खुलेगा दिल्ली उच्च न्यायालय

June 30, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय महीने भर के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार को फिर खुल जाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी जून में अवकाशकालीन पीठ के ज़रिए काम जारी रखा था। एक जुलाई को फिर से खुलने के बाद उच्च न्यायालय कई अहम मामलों पर सुनवाई करेगा। शराब नीति मामले में…

logo