लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत

Categorized as समाचार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार को लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की। मरने वालों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

सीएम योगी ने कहा, “लखनऊ में अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे हैं, जिसमें कुछ की दुखद मौत हुई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है।” उन्होंने फौरन लखनऊ रवाना होने की जानकारी दी और कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ घटना की गहराई में जाकर दोषियों को सजा दिलाएंगे। 

उन्होंने यूपी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे से काफी भावुक नजर आए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। यह एक बड़ी घटना है। अंदर धुआं भरा हुआ है। लकड़ी के बहुत सारे फर्नीचर के कारण धुआं इतना घना है कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। फायर ब्रिगेड की टीमें अंदर काम कर रही हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

पाठक ने बताया, “यह एक एनिमेशन सेंटर था, जहां बच्चे कार्टून बनाने और एनिमेशन की ट्रेनिंग लेने आते थे। उनकी उम्र लगभग 16-17 साल थी। मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।

Also Read : बिहार : अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

घटना अचानक हुई और अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर अभी भी छह एंबुलेंस तैनात हैं। घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है।

वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “सात लोगों को यहां लाया गया है। इनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। दो अन्य छात्रों को फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

सीएम योगी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को मौके पर भेजा गया है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि न केवल इस हादसे के कारणों की जांच की जाए, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

July 1, 2026

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया…

इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

July 1, 2026

दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत…

बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

July 1, 2026

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब…

राबड़ी ने सरकार को आईना दिखाया

July 1, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने 10, सरकुलर रोड का बंगला खाली कर दिया है। सोमवार, 29 जून तक सरकार ने बंगला खाली करने को कहा था। उन्होंने ज्यादातर सामान शिफ्ट कर दिया है और बाकी चीजें हटाने के लिए पांच जुलाई तक का समय मांगा…

राजनीति अब केवल अवसरवाद

July 1, 2026

अब भारत की राजनीति में धारा दक्षिणपंथ या धर्मनिरपेक्षता या वामपंथ की नहीं है। न ही  हिंदुत्व की है। 2026 की मौजूदा राजनीति में अब केवल अवसरवाद है। वही सर्वोपरी है। विचार और सिद्धांत समाप्त नहीं हुए हैं, लेकिन सत्ता के सामने ये सब स्थगित है। … 2014 और 2019 की लगातार जीतों ने भाजपा…

logo