नीट की हुई दुबारा परीक्षा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली, भाषा। प्रश्नपत्र लीक होने के कारण तीन मई को हुई परीक्षा रद्द किए जाने के बाद, लाखों मेडिकल अभ्यर्थी रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा में दूसरी बार शामिल हुए। यह मुद्दा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था और इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन भी शुरू हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह परीक्षा भारत के 551 शहरों में 5,440 केंद्रों और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाये गये थे। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के ओखला स्थित एनटीए मुख्यालय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के सुचारु संचालन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शिक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘एनटीए ने मंत्री को परीक्षा के कुशल और पारदर्शी ढंग से संचालन के लिए की गई तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।’’

पुनर्परीक्षा अपराह्न दो बजे शुरू हुई जो शाम 5.15 बजे तक चली। दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शाम 6:20 बजे तक अनुमति दी गई। परीक्षा अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की गई। मध्य प्रदेश में पुनर्परीक्षा देने के बाद एक अभ्यर्थी ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, “प्रश्नपत्र अच्छा था और इस बार की व्यवस्थाएं कहीं बेहतर थीं, विशेषकर पहचान सत्यापन की व्यवस्था।”हालांकि कुछ अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आने वाली यात्रा संबंधी कठिनाइयों को उठाया। भोपाल में दो अभ्यर्थियों को देर से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित कर दिया गया।

भारी बारिश ने कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों को प्रभावित किया, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। कोलकाता में एक घायल अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर अलग कक्ष दिया गया, साथ ही चिकित्सा सहायता और एक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई। अभ्यर्थी सृष्टि दुबे 14 जून को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्होंने विशेष व्यवस्था के लिए अधिकारियों से सहायता मांगी थी।

प्रधान ने व्यक्तिगत रूप से अभ्यर्थी के माता-पिता से बात की, जिन्होंने एनटीए और अधिकारियों द्वारा दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। मुंबई में, कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) ने पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की।


Previous News Next News

More News

भाजपा में अब कांग्रेस जैसी राजनीति

July 1, 2026

भारतीय जनता पार्टी हमेशा कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा अनुशासित पार्टी रही है। पिछले 12 साल में नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इस अनुशासन को और मजबूत किया। गोपनीयता का एक ऐसा ढांचा बनाया कि ज्यादातर फैसलों की जानकारी बड़े नेताओं तक को नहीं होती है। पार्टी के बाहर मीडिया को इस तरह से नियंत्रित…

कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

July 1, 2026

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया…

इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

July 1, 2026

दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत…

बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

July 1, 2026

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब…

राबड़ी ने सरकार को आईना दिखाया

July 1, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने 10, सरकुलर रोड का बंगला खाली कर दिया है। सोमवार, 29 जून तक सरकार ने बंगला खाली करने को कहा था। उन्होंने ज्यादातर सामान शिफ्ट कर दिया है और बाकी चीजें हटाने के लिए पांच जुलाई तक का समय मांगा…

logo