मोदी ने उठाया नाविकों का मुद्दा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात में भारतीय नाविकों की हत्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज की खाड़ी खुलने की जरुरत बताई और राष्ट्रपति ट्रंप की जम कर तारीफ की। मोदी ने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद दिख रही है। गौरतलब है कि 16 महीने के बाद दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के एवियन शहर में दोपक्षीय  वार्ता हुई।

गौरतलब है कि जी 7 देशों की बैठक के दौरान मंगलवार को दोनों नेताओं की 16 महीने के बाद मुलाकात हुई थी। उसके बाद बुधवार की शाम को मोदी और ट्रंप के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के दौरान मोदी ने कहा, ‘समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी’। मोदी ने कहा कि होर्मुज खुलना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, ‘हमने हमेशा कहा है कि समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर जोर भी देना चाहिए। समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। मुझे भरोसा है कि समझौते में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी’।

इससे पहले जी 7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग लंच के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं’। ट्रंप ने कहा, ‘हम ट्रेड डील कर रहे हैं। अमेरिका और भारत के बीच बहुत सी चीजें हो रही हैं। अमेरिका अब तक का सबसे अच्छा काम कर रहा है’। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पास 19.2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा आ रहे हैं। हम सब कुछ बना रहे हैं। प्रधानमंत्री अमेरिका में बहुत कुछ बना रहे हैं और बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं, इसलिए हम उस काम की तारीफ करते हैं’।

जी 7 के एक सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा, ‘वेस्ट एशिया में संकट की वजह से फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड सप्लाई चेन में आई रुकावटों का असर ग्लोबल साउथ पर काफी समय तक रहेगा’।


Previous News Next News

More News

सीएम योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी

June 19, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज 13 दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर…

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ पहुंचा गुजरात

June 19, 2026

अमेरिका और ईरान में हुए समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया गया है और जहाजों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ होर्मुज स्ट्रेट को पार करके गुजरात के दाहेज पोर्ट पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। तीन महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद, इसने…

एससी-ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

June 19, 2026

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को ज्यादा आसान बना दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए डोमिसाइल (निवास) प्रमाण पत्र जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।  इस…

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

June 19, 2026

नीट री-एग्जाम से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम ऐप प्लेटफॉर्म पर सरकार के अस्थायी बैन के फैसले को सही ठहराया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अस्थायी बैन के खिलाफ दायर टेलीग्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस तेजस कारिया की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर अपना…

सीएम वी.डी. सतीशन ने पेश किया केरल बजट 2026

June 19, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शुक्रवार को राज्य का अपना पहला बजट पेश किया, जो उनके ढाई दशक से अधिक लंबे विधायी करियर में एक अहम पड़ाव है।  वित्त विभाग का कामकाज भी संभाल रहे सीएम सतीशन ने विधानसभा में 2026-27 के लिए संशोधित बजट पेश किया। इसके साथ ही सतीशन उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों…

logo