जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे ट्रंप बोले ‘आई एम द बॉस’

Categorized as समाचार

फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देरी से पहुंचे। बुधवार को जब उन्होंने कॉन्फ्रेंस रूम में प्रवेश किया तो सभी सदस्य गण उनकी तरफ देखने लगे। 

ट्रंप आगे बढ़े, रुके, और फिर मजाकिया लहजे में बोले, ‘आई एम द बॉस’। उनके इस अंदाज पर सभी नेतागण हंसने लगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुस्कुराते हुए ट्रंप का स्वागत किया और उनसे पूछा, “आप कैसे हैं?” जिस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “ठीक, धन्यवाद।

यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बुधवार को सम्मेलन का आखिरी दिन है और इसी दौरान ट्रंप और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है।

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को “नए स्तर” पर ले जाने पर जोर रहेगा। बातचीत के प्रमुख मुद्दों में व्यापार, तकनीक, निवेश, सप्लाई चेन और वैश्विक सुरक्षा शामिल होंगे।

व्हाइट हाउस प्रवक्ता कुश देसाई ने आईएएनस से खास बातचीत में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं और दोनों देश अपने सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Also Read : जी-7 सम‍िट : पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की अहम मुलाकात

उन्होंने बताया कि हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा ने भी दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा क्रिटिकल मिनरल्स पर हुए एक ऐतिहासिक समझौते के बाद सहयोग को आगे बढ़ाने का हिस्सा थी।

इससे पहले मंगलवार को भी ट्रंप और पीएम मोदी ने जी7 आउटरीच सत्र के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया था और संक्षिप्त बातचीत की थी।

फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित बैठक फरवरी 2025 के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। यह बैठक उस समय हो रही है जब भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते और पश्चिम एशिया संकट को लेकर कूटनीतिक प्रयास तेज हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेता इस बैठक में आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में दोनों देशों से ठोस नतीजों के साथ-साथ मजबूत राजनीतिक संदेश की भी उम्मीद है।

इससे पहले मंगलवार को जी7 आउटरीच सत्र के दौरान ट्रंप और पीएम मोदी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत भी की थी। यह सत्र जी7 देशों, साझेदार राष्ट्रों, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

जी-7 सम‍िट : पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की अहम मुलाकात

June 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की। इस साल दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी…

जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी

June 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में “संतुलित, समावेशी और सतत आर्थिक विकास” पर आधारित एक कार्य सत्र में भाग लिया। इस सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के…

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण

June 17, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आस्था और धर्म की राजनीति करती है, लेकिन उसके लिए सबसे अधिक महत्व धन का है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

बिहार : पूर्व विधायक अंबिका यादव का निधन

June 17, 2026

बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक अंबिका यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही कैमूर जिले समेत…

होर्मुज में बढ़ी जहाजों की आवाजाही, ईरान के तीन तेल टैंकरों ने अमेरिकी नाकेबंदी को किया पार

June 17, 2026

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मैरीटाइम एनालिसिस फर्म विंडवर्ड ने बताया कि मंगलवार को 14 जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरे, जो इस महीने का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। जो इस महीने का अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। इस बढ़ोतरी को शिपिंग कंपनियों के बीच धीरे-धीरे लौटते…

logo