रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 की मौत

Categorized as समाचार

रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी कीव में ही दागी गईं। इन हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि कीव में 35 लोग घायल हुए हैं। जबकि, पूरे देश में 53 लोगों के घायल होने की खबर है। 

 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया कीव में रूसी हमलों के बाद की स्थिति से निपटने का काम लगातार जारी है। यही हाल खार्किव में भी है। बीती रात रूस ने केवल राजधानी कीव पर ही 60 से अधिक मिसाइलें दागीं। पूरे यूक्रेन में कुल मिलाकर 70 मिसाइलें और 611 ड्रोन छोड़े गए।

राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि फिलहाल जानकारी के अनुसार, कीव में 35 लोग घायल हुए हैं। पूरे देश में 53 लोग घायल हुए हैं और रूस के इस बड़े हमले में 11 लोगों की मौत की खबर है। मैं सभी पीड़ित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा क‍ि रूसी हमले के कारण कीव-पेचेर्स्क लावरा में स्थित डॉर्मिशन कैथेड्रल में आग लग गई। इस चर्च का इतिहास 11वीं सदी का है। आज की स्थिति में यह ईसाई संस्कृति के खिलाफ रूस की ओर से किए गए सबसे बड़े अपराधों में से एक माना जा सकता है। राज्य आपातकालीन सेवा ने कैथेड्रल की छत पर लगी आग को बुझा दिया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि खार्किव में रूस ने फिर से उन बचावकर्मियों को निशाना बनाया जो एक औद्योगिक परिसर पर हुए हमले के बाद लगी आग बुझाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, यह पुष्टि हुई है कि दुखद रूप से पांच लोगों की मौत हो गई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।  

Also Read : पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद

नीपर में रूस ने रेलवे स्टेशन, एक कॉलेज और औद्योगिक स्थलों को निशाना बनाया है। इसके अलावा कई अन्य शहरों और समुदायों पर भी हमले हुए। कीव, नीपर, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया, सुमी और मायकोलाइव क्षेत्र भी हमलों की चपेट में आए।

एक अन्‍य ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में जेलेंस्‍की ने कहा अभी कीव में (लावरा और मिस्टेत्स्की आर्सेनल में) बचाव कर्मियों ने आग बुझा दी है। मैं उन सभी सेवाओं का आभारी हूं जो गोलाबारी वाली जगहों पर काम कर रही हैं, और उन सभी का भी, जो मदद कर रहे हैं। यह पुष्टि हो गई है कि दो रूसी ड्रोनों ने जानबूझकर शहर के उस हिस्से को निशाना बनाया जहां लावरा और मिस्टेत्स्की आर्सेनल स्थित हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा क‍ि हम रूस के इस हमले के नतीजों और इसके जवाब में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। यह जरूरी है कि देशों के नेता, जन-नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठन चुप न रहें। मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और अपनी पूरी राजनयिक टीम को निर्देश दिया है कि वे आज सहयोगियों के साथ सभी संपर्कों को पूरी तरह सक्रिय करें, ताकि इस हफ्ते और अगले हफ्ते होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से हमारी सुरक्षा को मजबूत करने और इस युद्ध के लिए रूस पर वैश्विक दबाव बनाने में वास्तविक नतीजे मिल सकें। रूस के इस हमले का उचित जवाब दिया जाना जरूरी है।

उन्‍होंने कहा क‍ि रूस इस तरह दुनिया को दिखा रहा है कि वह युद्ध जारी रखने का इरादा रखता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इस समय शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हो रहे जी-7 देशों की ओर से ठोस और निर्णायक प्रतिक्रिया आए। आक्रामक देश पर और अधिक दबाव बनाया जाए तथा यूक्रेन को हवाई सुरक्षा के लिए, खासकर एंटी-बैलिस्टिक सिस्टमों के रूप में, और अधिक सहायता दी जाए। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जो हमारी ज‍िंदगियों की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo