स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

Categorized as समाचार

ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को “अगली सूचना तक पूरी तरह बंद” कर दिया गया है। यह कदम रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से बुधवार रात में दिए गए आदेश के बाद उठाया गया है।

हाल ही में बनाई गई संस्था ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ के अनुसार, यह निर्णय क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अमेरिकी बलों की कार्रवाई के बाद लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि मौजूदा हालात के चलते जलमार्ग को फिलहाल पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

बयान में कहा गया अमेरिकी बलों की आक्रामकता से उत्पन्न तनाव और ईरानी सशस्त्र बलों के हालिया बयान के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक बंद किया जाता है।

साथ ही, जिन जहाजों को पहले से पारगमन अनुमति दी गई थी, उन्हें निर्देशों का इंतजार करने और स्थिति सामान्य होने तक धैर्य रखने को कहा गया है।

Also Read : टीएमसी को एक और झटका, तीसरे राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

ये फैसला ईरान के एक मालवाहक शिप को अमेरिकी प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाने के बाद लिया गया।

ईरान के सिरिक काउंटी के गवर्नर रेजा शाहीदियान के अनुसार, यह 150 टन का स्थानीय रूप से स्वामित्व वाला था, जो ओमान के खासाब बंदरगाह से आवश्यक सामान लेकर जा रहा था। यह घटना लगभग बंदरगाह से 5 समुद्री मील की दूरी पर ओमान की खाड़ी में हुई।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। यदि यह बंदी लंबी चली, तो इसका प्रभाव तेल कीमतों, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर सीधे तौर पर पड़ सकता है।

इससे पहले आईआरजीसी ने बुधवार रात को ऐलान किया कि होर्मुज को बंद रखा जा रहा है। जो भी जहाज वहां से गुजरने की हिमाकत करेगा उसे शत्रुओं का मददगार समझा जाएगा और उसे निशाना बनाया जाएगा।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अभी ईरान और अमेरिका के दावे अलग-अलग हैं। ईरान ने घोषणा की है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। दूसरी ओर अमेरिकी सेना ने दावा किया कि होर्मुज बंद नहीं हुआ है। जहाज अब भी इस रास्ते से आ-जा रहे हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo