अमेरिका-ईरान में फिर जंग!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दो अप्रैल से चल रहा युद्धविराम टूट गया है। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि स्थायी रूप से युद्धविराम समाप्त हो गया है लेकिन दोनों के बीच एक बार फिर जंग हुई है। इससे पहले इजराइल और ईरान के बीच भी संक्षिप्त जंग हुई। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान को धमकी दी है और कहा है कि उसने समझौता वार्ता करने में देर कर दी है और उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ईरान के हारने का दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना पूरी तरह से बिखर चुकी है। नौसेना और वायु सेना लगभग खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ईरान सिर्फ बड़ी बड़ी बातें करता है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लेता। ट्रंप ने कहा कि ईरान अपने को मध्य पूर्व का सबसे बड़ा दादा समझता था, लेकिन अब खत्म हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने समझौते पर बातचीत करने में बहुत ज्यादा देर कर दी। अब उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इससे पहले ईरान ने बुधवार को बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने कहा कि ये हमले अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी सेना ने होर्मुज की खाड़ी के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और निगरानी रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

असल में अमेरिका ने यह हमला तब शुरू किया, जब सोमवार को होर्मुज की खाड़ी के पास अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर गिराने की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका का हेलीकॉप्टर गिराया है इसका जवाब देना जरूरी है। इसके बाद ही अमेरिका ने ईरान पर हमला शुरू किया।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि देश को ‘न युद्ध, न शांति’ यानी असमंजस की स्थिति से बाहर निकलना होगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई भी चाहते थे कि बातचीत के जरिए इस समस्या का हल निकाला जाए और उन्होंने इसके लिए मंजूरी दी थी। पेजेशकियान ने कहा कि युद्ध ईरान के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन अगर कोई देश उस पर हमला करता है तो ईरान जवाब देगा और किसी के सामने झुकेगा नहीं।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo