टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा

Categorized as समाचार

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने बुधवार को उच्च सदन की सदस्यता के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की, जिसके बाद उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। वह इस सप्ताह राज्यसभा और तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाली पार्टी की दूसरी नेता हैं। 

इससे पहले 8 जून को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका यह निर्णय पश्चिम बंगाल में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और जनता के जनादेश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रॉय के अनुसार राज्य की जनता ने पूरी तरह से टीएमसी को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि इसका कारण राज्य में भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में गिरावट है। इस वजह से जनता में टीएमसी को लेकर असंतोष बढ़ा।

Also Read : नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे: नरेंद्र मोदी

सुष्मिता देव के राजनीतिक जीवन की शुरुआत असम में कांग्रेस के साथ हुई थी। वह कांग्रेस के दिवंगत नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। संतोष मोहन देव ने पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी, पी.वी. नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया था।

सुष्मिता देव वर्ष 2014 से 2019 तक असम के बंगाली-बहुल सिलचर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद रहीं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के राजदीप रॉय से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगस्त 2021 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों में तृणमूल कांग्रेस का संगठन विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से सुष्मिता देव दो बार राज्यसभा सदस्य रहीं। उनका पहला कार्यकाल अक्टूबर 2021 से अगस्त 2023 तक का था। इसके बाद अप्रैल 2024 में उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ था। हालांकि, उन्होंने छह वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo