दक्षिणी लेबनान के शहर टायर में इजरायली एयरस्ट्राइक, 8 की मौत

Categorized as समाचार

इजरायली एयरस्ट्राइक में दक्षिणी लेबनान के प्रमुख तटीय शहर टायर में 8 लोगों की मौत हो गई। आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शहर के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया था।

लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, हमले में शहर के एक लोकप्रिय रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा पेश नहीं किया गया है।

इजरायली सेना ने टायर शहर के कई इलाकों के लिए निकासी आदेश जारी किया था। आदेश में ईसाई बहुल क्षेत्रों को भी शामिल किया गया। इजरायली निकासी आदेश के बाद टायर से लोगों का पलायन जारी है। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) के अनुसार, लेबनानी सिविल डिफेंस की टीमें बुजुर्गों, बीमारों और अन्य कमजोर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लगी हैं।

Also Read : लगातार दो सत्रों तक गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद

स्थिति को देखते हुए राहत एजेंसियों ने विशेष निकासी अभियान शुरू किया है ताकि ऐसे लोगों को बाहर निकाला जा सके जो स्वयं यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। एंबुलेंस और अन्य राहत वाहनों के जरिए कई बुजुर्गों को शहर से बाहर ले जाया गया है।

लेबनान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दक्षिणी लेबनान के ही मारवानेह में हुए हमले का शिकार एक बच्चे समेत 2 लोग हो गए और 10 लोग घायल हो गए। वहीं लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी एनएनए ने सिविल डिफेंस फोर्स के हवाले से बताया कि शर्किया शहर में ड्रोन हमले में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो सिविल डिफेंस फोर्स के सदस्य हैं।

सिविल डिफेंस फोर्स ने बताया कि उनकी टीम घायलों और पीड़ितों को बचाने का प्रयास कर रही थी जब दूसरा ड्रोन हमला हुआ। उनके मुताबिक इस अटैक में उनके दो स्टाफ को मामूली सी चोट आई है।

दक्षिणी लेबनान में हाल के हफ्तों में इजरायली हवाई हमलों और निकासी आदेशों में लगातार वृद्धि देखी गई है। टायर और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी कई बार हमले हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo